रिया चक्रवर्ती का VIDEO वायरल, बोली- अपुन गुंडा लोग से गुंडागर्दी कराता है, डॉन तो अपुन से ऊपर है
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस की आरोपी रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह गुंडे मवालियों की भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इस वीडियो में रिया डॉन, हफ्ता वसूली जैसे शब्द बोल रही है। साथ ही कह रही है कि वह जानती है कि कैसे लोगों को मैनीप्युलेट करना है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को गुंडा बता रही है, हालांकि ये साफ नहीं है कि वह सुशांत के बारे में बात कर रही है या किसी अन्य व्बॉयफ्रेंड के बारे में।
Recommended Video

वीडियो से बढ़ेंगी रिया की मुश्किलें
इसके साथ ही वीडियो के आखिर में रिया बोलती है कि वह डॉन नहीं है बल्कि डॉन तो उससे भी ऊपर है। और कोई इसका पता नहीं लगा सकता। साथ ही वह इस वीडियो को रिकॉर्ड करने से भी मना करती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि रिया का ये वीडियो वायरल होने के बाद उसकी मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो किस दिन का है, ये अभी पता नहीं चल पाया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिहार पुलिस के हाथ लगा है।

डॉन और हफ्ता वसूली के बारे में बोली रिया
वीडियो में रिया बोलती है, 'अपुन का ब्वॉयफ्रेंड भी गुंडा है। वो पता नहीं अपनेआप को क्या समझता है, पता नहीं उसे अपुन ताई है। ताई लोग का क्या है अपुन का.. अपुन का क्सास थोड़ा अलग है। ये गुंडा लोग ये सब गुंडागर्दी करता है, अपुन लोग गुंडा लोग ये गुंडागर्दी कराते हैं।' उदाहरण देते हुए रिया बोलती है, 'इधर आ छोकरे, एक काम कर, जाके वो गली में एक प्रड्यूसर रहता है, उससे हफ्ता मांगके ला, बस खत्म। उसे क्या लगता है, अपुन इतना बड़ा डॉन है, डॉन तो अपुन से ऊपर है। अपुन बता भी नहीं सकता है।'

केस मुंबई ट्रांसफर कराना चाहती है रिया
आपको बता दें सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किया जाए। बिहार सरकार और सुशांत के परिवार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सुशांत के परिवार की ओर से हायर किए गए वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को लेकर कहा है कि वह इसमें उठाए हर सवाल का जवाब कोर्ट में देंगे। ताकि सुशांत को आत्महत्या के लिए जिसने मजबूर किया है, वह कानून के हाथों पहुंच सके।

'कोई मुंबई पुलिस में कर रहा मदद'
सीनियर वकील विकास सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा है, 'अगर वह (रिया) सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी तो उसे सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका दायर करनी थी। एफआईआर पटना में दर्ज हुई है, अब उसने सुप्रीम कोर्ट में स्टे और जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस में ही कोई उसकी मदद कर रहा है।' रिया के ऊपर आरोप लगे हैं कि उसने सुशांत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर की है। इसके साथ ही सुशांत की बहन ने भी अपने बयान में कहा है कि रिया सुशांत को परिवार से बात नहीं करने देती थी और उनके घर में काला जादू करवाती थी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications