सुशांत सिंह मामले में कंगना को मिला उनके पूर्व प्रेमी का साथ, कहा- आप बहादुर हैं
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर जंग छिड़ गई है। बॉलीवुड दो खेमे में बंट गया है और एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहा है। लोगों का आरोप है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की वजह से सुशांत सिंह राजपूत अवसाद का शिकार हुए, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली, लिहाजा यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। कई फिल्मी सितारे इसको लेकर खुलकर बोल रहे हैं। जिसमे कंगना रनौत सबसे आगे हैं। कंगना रनौत को अब उनके पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन का साथ मिला है।

कंगना को बताया बहादुर
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही कंगना रनौत खुलकर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, भेदभाव और पक्षपात को लेकर बोल रही हैं। कंगना के इस कदम की अध्ययन सुमन ने तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि अब समय आ गया है कि नियम बदले जाएं। मुझे यकीन है कि शेखर सुमन जी की कोशिशें व्यर्थ नहीं जाएंगी। सच को सामने आना चाहिए। सुशांत सिंह को न्याय मिलना चाहिए। एक और ट्वीट में अध्ययन ने सुशांत सिंह के लिए समर्थन में आवाज उठा रही कंगना रनौत को लेकर ट्वीट किया। अध्ययन ने कहा कि कभी-कभी आपको अपना भूतकाल पीछे छोड़ना पड़ता है। यह जरूरी है कि बतौर इंसान हम खुद को बेहतर करें। मैं सिर्फ एक आवाज का समर्थन कर रहा हूं, मुझे लगता है कि इससे इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को और बल मिलेगा और मैं साफ करना चाहता हूं कि इसके पीछे मेरा कोई एजेंडा नहीं है और ना ही मेरी कोई फिल्म रिलीज हो रही है।

कंगना लगातार उठा रही हैं आवाज
बता दें कि कंगना रनौत ने खुलकर बॉलीवुड के एक बड़े तबके के खिलाफ आवाज उठाई है, हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कंगना ने काफी बड़े खुलासे किए हैं। कंगना ने कहा कि एक वक्त ऐसा आया था कि उन्हें भी यह बताया जा रहा था कि उन्हें जीने का कोई हक नहीं और उन्हें या तो इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए या फिर आत्महत्या कर लेनी चाहिए, कंगना ने कहा कि साल 2016 में मैंने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 'जैसी हिट फिल्म दी और उस वक्त मैंने उस वक्त 18 ब्रांड्स साइन किए थे, शायद उस वक्त इतने ब्रांडस साइन करने वाली अकेली मैं ही थी, करियर में आगे बढ़ने के साथ ही मैं खुश हो रही थी कि तभी मेरा एक्स सामने आता है, जिससे कि मेरा ब्रेकअप साल 2013 में हो गया था।

लौटा दूंगी पद्मश्री
कंगना ने खुले तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या प्लांड मर्डर है, उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी, ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। उन्होंने भट्ट कैंप, रोशन कैंप, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा जैसे नामचीन हस्तियों पर लोगों के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications