Sushant Singh Rajput Case: शेखर सुमन का सरकार पर तंज, कहा-जब सबूत मिट जाएंगे, तब होगी CBI जांच
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर आत्महत्या क्यों की, आखिर वो क्या कारण थे जिसने एक होनहार एक्टर को इस कदर मजबूर कर दिया कि उसने जिंदगी की जगह मौत को गले लगा लिया, इस सवाल का जवाब हर कोई खोज रहा है, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, जिसकी वजह उनको प्रोफेशनली परेशान किया जाना बताया जा रहा है, इसलिए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कई ऐसे सेलेब्स और नेता हैं, जिन्होंने एक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

जब सबूत मिट जाएंगे, तब होगी CBI जांच: शेखर सुमन
सुशांत को इंसाफ दिलाने वालों में एक्टर शेखर सुमन का नाम सबसे ऊपर है, उन्होंने अपने twitter अकाउंट से सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि समय के साथ ये केस सीबीआई को सौंपा जाएगा। जैसा कि फिल्मों और क्राइम में नॉवल्स में होता है, सारे सबूत या तो मिटा दिए जाएंगे या वो खुद ही मिट जाएंगे और सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लग पाएगा। दुखद।'
'हमें उनकी शांति का सम्मान करना चाहिए'
शेखर सुमन का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इससे पहले शेखर सुमन ने ट्वीट के जरिए कहा था कि जिन लोगों ने इस मुहिम में मेरी आवाज को मजबूत किया है, उन्हें मेरा शुक्रिया, लेकिन अब मैं इस मामले में थोड़ा पीछे हट रहा हूं। परिवार बिल्कुल चुप है। ये बात मुझे परेशान कर रही है, मैंने इस बारे में सोचा और बार-बार सोचा, उन्होंने अपना बेटा खोया है, ऐसे में उनका चुप बैठना लाजिमी है , हमें उनकी शांति का सम्मान करना चाहिए।

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ता रहूंगा: शेखर सुमन
हालांकि इसके बाद उन्होंने ट्वीट के जरिए ही कहा था कि वो जीवन के अंत तक सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे, शेखर सुमन ने लिखा कि सुशांत को इंसाफ दिलाकर हम कुछ लोगों को वर्चस्व खत्म कर सकते हैं जिससे किसी यंग टैलेंट को आगे आने का मौका मिलेगा।

क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता: शेखर सुमन
सभी को पता चलेगा कि कैसे एक होकर हमने सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई। मुझे महसूस हुआ है कि हम कई सारे लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते, मुझे ये लड़ाई लड़नी होगी। क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता, सुशांत पब्लिक फिगर हैं हम उनके लिए लड़ रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications