Sushant Singh Rajput Case:बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा-जांच के लिए धारण करना पड़ा ज्योतिषी का भेष
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को केंद्र सरकार ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है, तो वहीं ईडी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ कर रही हैं, खबर है कि रिया चक्रवर्ती से सोमवार को भी पूछताछ की जा सकती है तो वहीं इस केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस में ठन गई है, हालांकि बिहार पुलिस ने अपनी जांच से संबंधित सारी जानकारी सीबीआइ को सौंप दी है लेकिन उसने मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग ना करने और उनकी जांच में विघ्न डालने का आरोप लगाया है।

बिहार पुलिस ने धारण किया ज्योतिषी का भेष
सुशांत केस में बिहार पुलिस ने कैसे मुंबई में काम किया, इसको लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आई है, बिहार पुलिस की जांच टीम के एक अधिकारी ने कहा कि वो उन्हें और उनकी टीम को जांच करने के लिए ज्योतिषी का रूप धारण करना पड़ा और वो भेष बदलकर बॉलीवुड सर्किल में ज्योतिषी के रूप में घुसी और लोगों का भविष्य बताने के नाम पर वहां से जानकारी एकत्र की।
Recommended Video

मुंबई पुलिस ने जांच में नहीं किया सहयोग
पुलिस टीम में शामिल मो, कैसर यासीन ने मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले वे लोग बांद्रा पुलिस स्टेशन गए, लेकिन वहां मुंबई पुलिस ने एफआइआर की कॉपी व मामले में दर्ज बयान देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बिहार पुलिस को अपना भेष बदलना पड़ा, बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि वो किसी दवाब में थी इसलिए वो हमें काम नहीं करने दे रही थी।

बंद लिफाफे में जमा की गई जांच की प्रगति रिपोर्ट
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक ओर सीबीआई जांच शुरू हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को इसको लेकर सुनवाई हुई, इस दौरान महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध किया है। महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में इस जांच की प्रगति रिपोर्ट भी दाखिल की। साथ ही बिहार सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। कोर्ट में महाराष्ट्र पुलिस ने भी अपना पक्ष रहा है।

महाराष्ट्र पुलिस ने कही ये बात
सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि सीबीआई को अभी इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज करनी चाहिए थी। मामले में पटना पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की। ऐसे में उसे इस केस को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन ट्रांसफर करना था। साथ ही बिहार सरकार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करनी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications