सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत में एक जैसी हो रही हैं ये बातें

सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत: दोनों मामलों में हैं कई समानताएं, ये फर्क

नई दिल्ली। इस साल 14 जून को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। अभी तक की पुलिस जांच है, उसके मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या की। ये मामला इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस मामले ने एक और मामले को फिर से ताजा कर दिया है, वो जिया खान की मौत का मामला। सात साल पहले 2013 में जून के ही महीने में युवा एक्ट्रेस जिया खान ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। दोनों दोनों के बाद वक्त के साथ कई चीजें सामने आईं और परिवारों को की ओर से कई आरोप भी लगे। इन दोनों मामलों में आश्चर्यजनक रूप से कई समानताएं हैं।

दोनों मामलों में पार्टनर पर आरोप

दोनों मामलों में पार्टनर पर आरोप

जिया और सुशांत की मौत के मामले में जो सबसे बड़ी समानता है वो ये कि दोनों की मामलों में परिवारों ने उनके पार्टनर पर आरोप लगाए हैं। जिया की मां ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली पर उसको मार डालने के आरोप लगाए तो वहीं सुशांत के परिवार के आरोप हैं कि एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनको दिमागी तौर पर परेशान कर रही थीं। जिसके चलते उनकी जान गई है। सूरज पांचोली और रिया दोनों पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।

दोनों केस सीबीआई को दिए गए

दोनों केस सीबीआई को दिए गए

जिया खान की मौत को लेकर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सुशांत की मौत का केस भी अब सीबीआई को दिया जा चुका है। इसके अलावा जो एक और बात दोनों केस में मिलती है वो ये कि जिया की मां ने फिल्मी दुनिया के कई बड़े नामों को सूरज को बचाने की कोशिश में लगा बताया था। सुशांत के केस में भी कई बड़े नामों पर कई तरह के आरोप कई फिल्मी दुनिया के लोगों ने ही लगाए हैं।

दोनों मामलों में ये बड़े फर्क भी

दोनों मामलों में ये बड़े फर्क भी

सुशांत और जिया के मामले में काफी अलग भी है। जिया के घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें उन्होंने जिंदगी खत्म करने की वजह सूरज को बताया था। जिया ने अपने अबॉर्शन के बारे में भी लिखा था। जिया की मौत के सात दिन बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उनको जमानत मिल गई थी। वहीं सुशांत के घर से रिया या किसी के भी नाम कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा सुशांत के बारे में बताया जा रहा है कि वो कई तरह की दिमागी परेशानियों, डिप्रेशन से जूझ रहे थे। जबकि जिया के सूरज पांचोली को लेकर परेशान होने के अलावा ऐसी किसी परेशानी की सामना करने की बात सामने नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+