पीएम मोदी और राहुल गांधी में कौन है ज्यादा लोकप्रिय, सर्वे में दिलचस्प बातें सामने आईं
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों में राहुल को लेकर सर्वसम्मति फिलहाल नहीं बन पाई है। तमाम विपक्षी दलों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले राहुल गांधी एक मजबूत दावेदार नहीं हैं। विपक्षी दलों की अलग राय को देखते हुए खुद कांग्रेस ने कहा है कि वह कांग्रेस के बाहर के उम्मीदवार को भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाने को तैयार है।

मोदी-राहुल में टक्कर
इंडिया टुडे और कार्वी इंसाइट मूड ऑफ द नेशन द्वारा कराए गए सर्वे में राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कराए गए सर्वे में लोगों से यह पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कितने लोकप्रिय हैं। 46 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हो सकते हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। यही नहीं 38 फीसदी लोगों का मानना है कि वह 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी अभियान चलाने के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं। राहुल गांधी के सबसे करीब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें 14 फीसदी लोगों ने वोट दिया है।

घटी है पीएम की लोकप्रियता
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता की तुलना की जाए तो पूरे देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता 49 फीसदी है जबकि राहुल गांधी की लोकप्रियता 27 फीसदी है। लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि जनवरी 2019 से जुलाई 2019 के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता 53 फीसदी से घटकर 49 फीसदी हो गई है, जबकि राहुल गांधी की लोकप्रियता 22 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हो गई है। यही नहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पीएम मोदी की लोकप्रियता 39 फीसदी से घटकर 31 फीसदी हो गई है जबकि राहुल गांधी की लोकप्रियता 34 से बढ़कर 46 फीसदी हो गई है।

राहुल की लोकप्रियता बढ़ी
जनवरी से जुलाई के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता उत्तर भारत में 60 से घटकर 56, पूर्वी भारत में 53 से घटकर 51, पश्चिम भारत में 61 से घटकर 55 फीसदी हो गई है। जबकि इन तमाम इलाकों में राहुल की लोकप्रियता बढ़ी है। जनवरी की तुलना में जुलाई में राहुल की उत्तर भारत में लोकपप्रियता 13 से बढ़कर 19 फीसदी, पूर्वी भारत में 22 से बढ़कर 20 फीसदी, दक्षिण भारत में 34 से बढ़कर 46 फीसदी, पश्चिम भारत में 23 से बढ़कर 24 फीसदी हो गई है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस में कौन है पीएम पद का सबसे प्रबल उम्मीदवार, जानिए क्या है राहुल की स्थिति

शहरी-ग्रामीण इलाको में तुलना
शहरी इलाकों में अगर दोनो के बीच लोकप्रियता की बात करें तो जनवरी की तुलना में जुलाई में पीएम मोदी की लोकप्रियता 57 से 47 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 51 से घटकर 50 फीसदी हो गई है। वहीं राहुल गांधी की शहरी लोकप्रियता 19 से बढ़कर 24 फीसदी, ग्रामीण इलाकों में 24 से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है। यही नहीं पुरुषों में पीएम मोदी की लोकप्रियात 54 से घटकर 50 फीसदी और महिलाओं में 52 से गिरकर 48 फीसदी हो गई है। जबकि राहुल गांधी की शहरी लोकप्रियता 19 से बढ़कर 24 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 24 से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है। जबकि पुरुषों में राहुल की लोकप्रियता 23 से बढ़कर 27 और महिलाओं में 22 से बढ़कर 27 फीसदी हो गई है।
इसे भी पढ़ें- Kerala Floods Live: केरल के इडुक्की में पटरी पर लौट रहा जनजीवन, ATM सेवाएं बहाल
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications