सर्वे: 46 फीसदी ने माना, नौकरियां देने में फेल हुई मोदी सरकार
नई दिल्ली। इंडिया टुडे-कार्वी के सर्वे के मुताबिक, 46 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को नौकरियां पैदा करने के मामले में असफल माना है। वहीं महंगाई को काबू करने और नोटबंदी को लेकर भी आमजन ने सरकार को बहुत सफल नहीं कहा है। आम लोगों को लग रहा है कि हर साल दो करोड़ नई नौकरियों के अवसर पैदा करने का वादा करने सत्ता में आई मोदी सरकार वादे को निभाने में नाकाम रही।

46 फीसदी ने माना नौकरी देने में फेल मोदी सरकार
इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स के सर्वे में 46 फीसदी लोगों ने माना कि मोदी सरकार नौकरी का वादा पूरा करने में नाकाम रही है। लोगों का मानना है कि नौकरियों के अवसर पैदा करने के लिए जरूरी कदम भी सरकार ने नहीं उठाए। 20 फीसदी लोगों को लगता है कि यह सरकार महंगाई को काबू नहीं कर सकी है।

नोटबंदी नाकाम रही
नोटबंदी को लेकर सरकार ने भले अपनी कमर ठोकती रही हो लेकिन जनता इससे इत्तेफाक नहीं रखती है। सर्वे के मुताबिक, उत्तर भारत क्षेत्र के 14 फीसदी और दक्षिण भारत के 16 फीसदी लोगों का मानना है कि नोटबंदी एक असफल कोशिश थी। सात फीसदी लोगों का कहना है कि यह सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने में नाकाम है। वहीं सात फीसदी लोगों का मानना है कि जीएसटी से परेशानी बढ़ी है।

आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं
इंडिया टुडे-कार्वी के सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में कोई गठबंधन बहुमत तक नहीं पहुंच पाएगा। एनडीए को 237 सीटें और यूपीए को 166 मिलने का अनुमान सर्वे में लगाया गया है। अन्य को 140 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में सरकार बनाने में इस दफा क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका रहेगी। माना जा रहा है कि भाजपा या कांग्रेस बाहर से समर्थन देकर किसी क्षेत्रीय दल के नेता को भी प्रधानमंत्री बना सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications