सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने मांगी PM से मदद, 3 घंटे के भीतर मोदी ने किया फोन
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के नायकों में एक रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा शनिवार को उस वक्त चर्चा में आए, जिस वक्त उन्होंने Twitter के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया था। दरअसल हुड्डा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे ब्रेस्ट कैंसर की नई दवा को भारत में मंजूरी देने की मांग की थी। बता दें कि हुड्डा की बहन सुषमा हुड्डा कैंसर से पीड़ित हैं और इसलिए उन्होंने पीएम मोदी को दवा के बारे में लिखा था और हुड्डा की इस अपील के तीन घंटे के भीतर ही पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके ना केवल कुशलक्षेम पूछा बल्कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का वादा भी किया।

डीएस हुड्डा ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
जिस पर डीएस हुड्डा ने पीएम मोदी को Thank You बोलते हुए लिखा था कि 'पीएम मोदी का फोन आने पर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं, पीएम ने मुझे भरोसा दिलाया है कि इस मामले पर विचार किया जाएगा।'

दवा Trodelvy की मंजूरी की मांग
दरअसल सुषमा हुड्डा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे कैंसर की नई दवा Trodelvy को भारत में मंजूरी देने की मांग की थी। वो खुद कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने लेटर को ट्विटर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए शेयर भी किया था। मालूम हो कि अमेरिका में इस दवाई को मान्यता मिल चुकी है।

'नई दवा Trodelvy एक उम्मीद के रूप में हैं'
जिसके बाद जनरल डीएस हुड्डा ने अपनी बहन के ट्वीट को ReTweet करते हुए पीएम मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की थी और लिखा था कि 'ये लेटर मेरे निजी हित से जरूर जुड़ा है लेकिन इससे बहुत सारे मायूस हो चुके लोगों को मदद मिलेगी। मेरी बहन जो कि एक कैंसर पीड़ित है उसके लिए नई दवा Trodelvy एक उम्मीद के रूप में हैं और ये केवल उसके लिए नहीं होगा बल्कि उसके जैसे बहुत सारे पीड़ितों के लिए मददगार होगा, मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं वो इस बारे में विचार करें।'
तीन घंटे के अंदर आया पीएम मोदी का फोन
जिसके तीन घंटे के भीतर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा के पास PMO कार्यालय से फोन आया। पीएम मोदी ने हुड्डा से हालचाल पूछते हुए भरोसा दिलाया कि इस बारे में जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने अपनी बात Twitter पर शेयर की, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई। हुड्डा ने लिखा है कि 'वह पीएम मोदी के निजी दखल पर गर्व महसूस कर रहे हैं।'
उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा का पूरा नाम दीपेंदर सिंह हुड्डा है जो कि भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ रहे हैं। वो साल 2019 में अपने पद से रिटायर हुए थे। साल 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक उन्हीं के देखरेख में पूरी हुई थी। उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस के लिए विजन डॉक्युमेंट तैयार किया था।












Click it and Unblock the Notifications