सर्जिकल स्ट्राइक: पीएम मोदी ने वो कर दिखाया जो अटल भी नहीं कर पाए
नई दिल्ली। वैसे तो पीएम मोदी की लोकप्रियता के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं है लेकिन, सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले ने इस लोकप्रियता को एक अलग ही आयाम पर पहुंचा दिया। पीओके में घुसकर पाकिस्तान के आतंकी शिवरों को तबाह करने की मोदी के फैसले की पूरे देश में सराहना हो रही है।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि पीएम मोदी ने वो कर दिखाया जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी नहीं कर पाए। जबकि अटल बिहारी ने अपने शासनकाल में पोखरण 2 का परिक्षण किया था।
ससंद हमले के वक्त अटल बिहारी पर भी था दबाव
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक साल 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर भी दबाव था कि वो पाकिस्तान को उसकी सीमा में घुसकर जवाब दें, लेकिन उस वक्त उन्होंने एलओसी पार ना करने का फैसला किया।
लेकिन मोदी ने कर दिखाया
उरी आतंकी हमले के बाद ऐसा ही माहौल फिर देश में बना। जब बर्दाश्त की सीमा पार हो गई तो मोदी ने फैसला लिया और सेना 'सीमा पर हो गई'। हालांकि दुश्मन को घुसकर मारने के फैसले में कई दिक्कतें भी थीं लेकिन मोदी ने सारी तैयारी करवा ली।












Click it and Unblock the Notifications