पाकिस्तान में 'सर्जिकल स्ट्राइक-2' पर बोले केंद्रीय मंत्री, 'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसकर मारेगा'

नई दिल्ली। हाल ही में पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है। मंगलवार सुबह खबर आई है कि देर रात इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर हमला किया गया। इस कार्रवाई में जैश के कई ठिकाने खत्म हो गए। बता दें कि पुलवामा में हुए हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी। ये एक पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन है। ऐसे में ये कार्रवाई आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के दोहरे रवैये पर बड़ी चोट है।

Surgical strike 2 in pakistan, central minister says- this is modis India

इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने एलओसी पर स्थित आतंकी ठिकानों पर कई हमले किए। इस दौरान लगभग 1000 किलो बम एयरस्ट्राइक के जरिए गिराया गया। इस हमले के बाद से आम लोगों के साथ ही नेता राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में बीजेपी के राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया- 'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी, सीमा पर एयरफोर्स ने सुबह हवाई स्ट्राइक की और आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया। एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा !ये तो एक शुरुआत है .. ये देश नहीं झुकने दूंगा...'

बता दें कि अगर ये हमला सच साबित होता है तो साल 1999 की कारगिल वार के बाद ये पहली बार होगा जब भारतीय एयरफोर्स के जेट्स ने पाक सीमा पार की हो।जेट्स के अलावा मिड एयर रिफ्यूलर बम, अर्ली वॉर्निंग जेट और ड्रोन्‍स भी इस कार्रवाई का हिस्‍सा रहे। बता दें कि ये एयरस्ट्राइक पूरे 21 मिनट कर चली। वहीं इस हमले को लेकर पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआप के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से इसकी कुछ तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। ऐसे में अब पाक की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है ये देखना अहम होगा।

यह भी पढ़ें- एयर स्‍ट्राइक: इंडियन एयरफोर्स के हमले से पीओके में हुआ कितना नुकसान, पाकिस्‍तान ने जारी की तस्‍वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+