फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 20409 केस, 47 की मौत
नई दिल्ली, 29 जुलाई। आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20409 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले 143988 हो गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 47 लोगों की मौत हो गई है। देश में अभी तक कोरोना से 526258 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के कुल मामलों में से सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 0.9 फीसदी है। देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.5 फीसदी है। गुरुवार को देश में 398761 कोरोना सैंपल की जांच की गई।
Recommended Video

दिल्ली में कोरोना के 1128 नए मामले सामने आए हैं जबकि किसी की भी कोरोना से गुरुवार को मौत नहीं हुई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 6.56 फीसदी है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली में 6000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं ओर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से उपर रहा है। दिल्ली में कोरोना के 1951930 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं, जबकि 26307 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में गुरुवार को 17188 कोरोना सैंपल की जांच की गई है।
सबसे अधिक कोरोना के मामले दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आए हैं। यहां हर रोज 1000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 2203 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कर्नाटक में 1889 नए मामले सामने आए हैं, केरल में 1837 मामले, तमिलनाडु 1712 मामले, पश्चिम बंगाल में 1495 मामले सामने आए हैं। जबकि दिल्ली में 1128 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल व दिल्ली में पॉजिटिविटी दर सबसे अधिक है। पश्चिम बंगाल में पॉजिटिविटी दर 10.42 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications