इस बैंकर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं मौनी रॉय, फैमिली के बीच हुई बात
नई दिल्ली: साल 2020 में बॉलीवुड में कई शादियां होनी थीं, लेकिन फरवरी में कोरोना महामारी फैली और मार्च में सरकार को लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद सभी ने पूरा साल पाबंदियों के साथ गुजारा। फिर नया साल नई उम्मीदें लेकर आया, जहां हालात तो सामान्य हुए ही, साथ ही कोरोना की दो वैक्सीन भी आ गई। जिस वजह से बॉलीवुड में शादियों को सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

सूरज नांबियार के साथ है रिलेशन
पिछले दो साल से मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिलेशन की खबरें आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए सूरज के माता-पिता ने मौनी की मां से मुलाकात की। ये मीटिंग मौनी रॉय की क्लोज फ्रेंड और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई। वैसे सूरज और मौनी ने कोई ऑफिसियल एनाउंसमेंट तो नहीं की है, लेकिन खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

क्या करते हैं सूरज?
सूरज पेशे से एक बैंकर हैं और वो दुबई में ही रहते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें 2019 में सामने आई थीं। इसके बाद कई मौकों पर वो साथ देखे गए। पिछले साल जब लॉकडाउन लागू हुआ था तो मौनी अपनी मां और भाई के साथ दुबई में ही थीं। वहीं हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें सूरज और उनकी फैमिली थी। इस फोटो के कैप्शन में मौनी ने सूरज के पेरेंट्स के लिए 'मॉम-डैड' भी लिखा। इसके अलावा नए साल पर भी दोनों साथ में एन्जॉय करते नजर आए थे।

मोहित रैना से जुड़ा था नाम
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की। इसके बाद सीरियल 'नागिन' ने उन्हें काफी फेमस किया। फिर मौनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और बॉलीवुड में भी उनकी जोरदार एंट्री हुई। साथ ही वो अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' में नजर आईं। अब वो अपने नए प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' पर काम कर रही हैं। वहीं सूरज से पहले मौनी का नाम मोहित रैना के साथ जुड़ा था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और बाद में उनके ब्रेकअप की खबर सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications