हरेन पंड्या हत्याकांड: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व गृहमंत्री हरेन पांड्या हत्याकांड मामले में सीबीआई की याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत में इस मामले में बरी किए गए सभी आरोपियों पर फैसला सुनाया जाएगा। आपको बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट ने साल 2003 में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री हरेन पांड्या हत्याकांड मामले में आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसके बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

 Supreme Court will tomorrow pronounce the verdict on the murder case of former Gujarat Home Minister Haren Pandya

गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को फटकार लगाते हुए जांच प्रक्रिया में कमी पाई। वहीं इससे पहले सेशन कोर्ट ने आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश में रचने के लिए दोषी माना था। हाईकोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सीबीआई ने 2012 में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद अपील दाखिल होने के सात साल बाद अब शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फैसला फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि तत्कालीन गृहमंत्री हरेन पांड्या की हत्या 2003 में की गई। उस वक्त गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार थी। 26 मार्च 2003 को मॉर्निंग वॉक करने के दौरान अहमदाबाद के लॉ गार्डन इलाके में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+