जया को जेल या बेल, आज होगा फैसला
नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जमानत पाने का जयललिता के पास यह आखिरी मौका है। इससे पहले जयललिता की जमानत याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

एआइडीएमके अध्यक्ष जयललिता 27 सितंबर से जेल में बंद हैं, उन्होंने कोर्ट में गुहार लगायी है कि उनका स्वस्थ्य खराबह है इसिलए उन्हें फौरी राहत देते हुए जमानत दी जाए। जयललिता ने जमानत के लिए कोर्ट को खुद के वरिष्ठ नागरिक और महिला होने का भी हवाला दिया है। 66 वर्षीय जयललिता की जमानत याचिका 7 अक्टूबर को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल कोर्ट ने जयललिता समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया है। साथ ही कोर्ट ने जयललिता को सौ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए चार साल की जेल की सजा सुनायी थी। वहीं एआइडीएके के 43वें स्थापना दिवस को जयललिता के जेल में होने की वजह पार्टी ने इस मौके पर किसी भी तरह के कार्यक्रम को नहीं करने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications