जज लोया केस में फैसला आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने ये लिखा
नई दिल्ली। जज बी एच लोया मौत मामले में फैसला आने के चंद मिनटों के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई। इस साइबर अटैक में ब्राजीलियन हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। वेबसाइट supremecourtofindia.nic.in खोलने पर 'पत्ती' जैसी तस्वीर और 'hackeado por HighTech Brazil HacTeam' मैसेज दिख रहा था। हालांकि, अब वेबसाइट पर Site Under Maintenance लिखा दिख रहा है।

इसके अलावा होमपेज पर अंग्रेजी के कुछ वर्णों को मिलाकर बनायी गयी 'पत्ती' की आकृति नजर आ रही है।ट्विटर पर लोगों ने कोर्ट की वेबसाइट हैक होने की खबर आते ही ट्वीट भी पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि वाकई वैबसाइट हैक हुई है या नहीं।

पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय की वेब साइट हैक होने की खबर आयी थी। उस वक्त यह दावा किया गया था कि चीनी हैकरों ने रक्षा मंत्रालय की साइट हैक की है। बाद में कई अन्य मंत्रालयों की वेब साइट भी डाउन हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications