पी चिदंबरम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक तरफ जहां पी चिदंबरम पहले से ही जेल में हैं तो दूसरी तरफ ईडी पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार करना चाहती है। ईडी कार्ति की प्रोटेक्शन हटने का इंतजार कर रही है।

p chidambaram

गौरतलब है कि पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई ने जो केस दर्ज किया था उसमे कोर्ट पहले ही चिदंबरम को जमानत दे चुका है। ऐसे में अगर आज सुप्रीम कोर्ट ईडी के केस में पी चिदंबरम को जमानत देती है तो वह जेल से बाहर आ जएंगे। पी चिदंबरम के खिलाफ ईडी द्वारा दायर केस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि पहली नजर में चिदंबरम के खिलाफ मामला काफी गंभीर है और अपराध में उनकी भूमिका काफी सक्रिय रही है। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सुरेश ने कहा कि अगर जमानत दी जाती है तो समाज में इससे गलत संदेश जाएगा।

बता दें कि आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को वर्ष 2007 में 305 करोड़ रुपए का विदेशी फंड प्राप्त हुआ था, जिसमे काफी अनियमितता पाई गई थी। आरोप है कि इस फंड को क्लियरेंस देने में विदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड ने कई गड़बड़िया की। अहम बात यह है कि जिस वक्त यह पूरा मामला हुआ उस वक्त पी चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थते। जिसके बाद सीबीआई ने चिदंबरम के खिलाफ 2007 में एफआईआर दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+