पीएम मोदी-शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव, कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि अदालत चुनाव आयोग को पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दायर शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश दे। कांग्रेस सांसद की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।

Supreme Court to hear petition filed by Sushmita Dev over violation of mcc by pm modi and amit shah

याचिका में कांग्रेस सांसद ने कहा है कि प्रचार के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज की थी। इसपर अदालत से चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है। सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह ने चुनावी रैलियों में नफरत फैलाने वाले भाषण दिए। उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद जनसभा में सशस्त्र बलों का जिक्र किया।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई रंजन गोगोई ने पूछा कि, किसने आचार संहिता का उल्लंघन किया, तो वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आचार संहिता का उल्लघंन किया। इसके पहले कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर अगर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो वो अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है।

चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए, अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे इलेक्शन ऑमिशन करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह आश्चर्य है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर हैं। सुष्मिता देव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। सुष्मिता देव वर्तमान में असम के सिलचर लोकसभा सीट से सांसद हैं और 17वीं लोकसभा के लिए वह कांग्रेस की उम्‍मीदवार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+