ज्ञानवापी मंदिर परिसर में मिले 'शिवलिंग' की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर SC कल करेगा सुनवाई
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मामले की सुनवाई के लिए एक बेंच का गठन किया जाएगा। हिन्दू पक्ष की ओर से वकील विष्णु जैन ने कहा कि शिवलिंग संरक्षण का आदेश 12 नवंबर तक ही है, जो मई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सात नवंबर में निचली अदालत ने क्या आदेश दिया ? इस पर विष्णु जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की याचिका निचली अदालत ने खारिज कर दी थी और याचिका को सुनवाई योग्य माना था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि संरक्षण को लेकर नई बेंच बनानी होगी। कल दोपहर तीन बजे नई बेंच मामले पर सुनवाई करेगी।

बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए अंतरिम आदेश को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।
सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल बेंच शिवलिंग संरक्षण के आदेश को जारी रखने की मांग पर 11 नवंबर को दोपहर तीन बजे सुनवाई करेगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि संरक्षण को लेकर नई बेंच बनानी होगी।
बता दें, ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी परिसर में वीडियोग्राफी सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की पूजा-अर्चना की अनुमति देने और परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश निषेध का आदेश देने का आग्रह करने वाली याचिका की पोषणीयता पर वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट 14 नवंबर को फैसला सुनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications