NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हाई कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, नोटिस भी किया जारी
NEET Paper Leak Row: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (20 जून) को नीट-यूजी 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनिमियता के संबंध में तीन हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं पर कार्यवाही पर रोक लगा दी।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका सहित अन्य पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), केंद्र और अन्य से जवाब मांगा है। एनटीए और अन्य याचिकाकर्ताओं दायर याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें- कौन है लखनऊ की NEET छात्रा आयुषी पटेल, आए थे 355 नंबर, दावा कर रही थी 715 अंक, अब हाई कोर्ट में हुआ पर्दाफाश
राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 परीक्षा से संबंधित अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून को कहा था कि भले ही परीक्षा के संचालन में किसी की ओर तरह से लापरवाही हुई हो लेकिन उससे पूरी तरह निपटना जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका 49 छात्रों और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने लगाई थी। इस मामले पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग रोकने से फिलहाल किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई में नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिर इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आखिरी सुनवाई के बाद परीक्षा कैंसिल होती है तो काउंसलिंग भी कैंसिल की जाएगी।
एनटीए अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। नीट पेपर लीक मामले में बिहार के रहने वाले आरोपी अनुराग यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस ने नीट पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल 'परीक्षा पे चर्चा' का 'भव्य तमाशा' करते हैं और फिर भी उनकी सरकार लीक और धोखाधड़ी के बिना एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर पाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि प्रधानमंत्री "NEET परीक्षा पे चर्चा" कब करेंगे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि NEET UG 2024 परीक्षा पर बहुत गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब तो खुद इसे स्वीकार करने के लिए शिक्षा मंत्री भी मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि NTA की ईमानदारी गंभीर संदेह के घेरे में है।












Click it and Unblock the Notifications