जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड, सुप्रीम कोर्ट ने ये कहकर आरोपी को जमानत देने से किया मना
जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड, सुप्रीम कोर्ट ने ये कहकर आरोपी को जमानत देने से किया मना
नई दिल्ली, 07 अक्टूबर: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का एक नया ट्रेंड बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (06 अक्टूबर) को सांप के काटने से एक महिला की हुई मौत पर सुनवाई करते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर सांप से डसवाकर एक महिला की हत्या कर दी है और उसे मौत का नाम दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हीमा कोहली ने राजस्थान के इस मामले पर सुनवाई करते हुए आरोपी को बेल देने से मना कर दिया है और कहा है कि सांप से कटवाकर हत्या का इस देश में नया चलन है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राजस्थान में हो गया है ये आम चलन
सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "यह एक नया चलन है कि लोग सपेरे से जहरीले सांप लाते हैं और सांप से डसवाकर एक व्यक्ति को मार देते हैं। खासकर यह अब राजस्थान में आम होता जा रहा है।" आरोपी कृष्ण कुमार की ओर से पेश अधिवक्ता आदित्य चौधरी ने कहा, ''आरोपी के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है।''
दोस्त के साथ सांप खरीदने सपेरे के पास गया था आरोपी
आरोपी कृष्ण कुमार पर आरोप है कि आरोपी अपने दोस्त के साथ सपेरे के पास गए थे और 10,000 रुपये में एक सांप खरीदा था। फिर बहुत प्लानिंग के साथ महिला की हत्या करवा दी है। आरोपी कृष्ण कुमार के वकील आदित्य चौधरी ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को नहीं पता था कि उनका दोस्त सांप या जहर क्यों खरीद रहा था। उन्हें बताया गया था कि इसका इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए किया जाएगा।
वकील ने दलील दी कि कृष्ण कुमार सांप को लेकर महिला के घर भी नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे उसके भविष्य के लिए जमानत दी जानी चाहिए।
2019 में ये मामला आया था सुर्खियों में
बता दें कि यह घटना 2019 में तब सुर्खियों में आई थी जब राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव में एक महिला को उसकी बहू ने सांप ने काट कर मार डाला था। आरोप था कि बहू अल्पना का जयपुर निवासी मनीष के साथ विवाहेतर संबंध था। अल्पना और उनकी सास सुबोध देवी एक साथ रहते थे और अल्पना के पति और देवर सेना में हैं और अपने पेशे के कारण दूर रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications