नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं के लिए 50% कोटा तय नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: एक याचिका को ठुकराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में सिर्फ महिला कैडेटों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हम नहीं दे सकते हैं।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेटों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करना संभव नहीं है। एनडीए को लेकर एक डाली गई याचिका को ठुकराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिला कैडेटों के लिए 50% आरक्षण निर्धारित करना अदालत के लिए संभव नहीं होगा। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने कहा, ''महिला उम्मीदवारों के लिए पहले नेशनल डिफेंस एकेडमी में जगह नहीं थी लेकिन बदलते वक्त को देखते हुए महिला उम्मीदवारों के लिए वहां सीटें दी गई है। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें एक साथ मिलना संभव नहीं है। दूसरे मामले में सभी प्रासंगिक मुद्दों पर गौर किया जा रहा है कि महिला उम्मीदवारों के लिए NDA में क्या सबसे बेस्ट होगा, इसपर चर्चा की जा रही है।''

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने ये भी कहा कि उनकी पीठ याचिकाओं के एक अलग बैच में पहले से ही मामले पर सुनवाई कर रही है। जहां कई मामले विचाराधीन हैं।

NDA के हर बैच में महिला कैडेटों के लिए 19 सीटें हैं सीमित

NDA के हर बैच में महिला कैडेटों के लिए 19 सीटें हैं सीमित

बता दें कि एनडीए के हर कोर्स में तीनों सेना बल के लिए 370 रिक्तियां होती हैं। इनमें से 208 कैडेट भारतीय सेना में, 120 भारतीय वायु सेना में और 42 भारतीय नौसेना में कमीशन लेते हैं। पुणे स्थित संस्थान एनडीए में महिला कैडेटों के लिए प्रति बैच 19 सीटें ही सीमित है। एनडीए की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। NDA-I साल की पहली छमाही में और NDA-II दूसरी छमाही में।

'याचिकाकर्ता के साथ सहानुभूति है...'

'याचिकाकर्ता के साथ सहानुभूति है...'

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, ''हमें याचिकाकर्ता के साथ सहानुभूति है। जिसने दावा किया कि कम अंक वाले कुछ पुरुष उम्मीदवारों के पास होने के बावजूद उसका सेलेक्शन नहीं हुआ। अदालत महिला उम्मीदवारों के लिए इस समय एनडीए में 50-50 कोटा देने पर कोई आदेश जारी नहीं कर सकती है।

'NDA पहले सिर्फ पुरुषों की दुनिया थी...'

'NDA पहले सिर्फ पुरुषों की दुनिया थी...'

पीठ ने कहा, 'हम इसे इस तरह नहीं कर सकते... हम कैसे कह सकते हैं कि उन्हें 50 फीसदी सीटें दी गई हैं? एनडीए पहले सिर्फ पुरुषों के लिए थी और उनकी ही दुनिया थी। वहां से हम उस स्थिति तक पहुंचे हैं जहां महिला उम्मीदवारों के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बनाई गईं और कुछ सीटें भी दी गई है। इसमें कई कारक शामिल हैं और हम इसे दूसरे मामले में भी देख रहे हैं। हम ये नहीं कह सकते है कि एनडीए में अब 50 फीसदी महिलाओं की भर्ती होगी।''

'यह एक नीतिगत मुद्दा है...'

'यह एक नीतिगत मुद्दा है...'

पीठ ने कहा, ''यह एक नीतिगत मुद्दा भी है। हम इस मामले में महिलाओं को लेकर क्या सबसे बेस्ट हो सकता है, इसके अच्छे रिजल्ट के लिए भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि उन्हें अब 50:50 के अनुपात में उम्मीदवार लेने चाहिए। चीजों को धीरे-धीरे और निश्चित ढांचे के भीतर होना चाहिए..आपका उद्देश्य नेक हो सकता है लेकिन हम इसे इस तरह से नहीं कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+