राम मंदिर मामले में सुब्रमण्यम स्वामी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्दी नहीं होगी सुनवाई
मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि अभी इसकी सुनवाई के लिए वक्त नहीं है। साथ ही कोर्ट ने फिलहाल इसके लिए आगे की कोई तारीख देने से भी इनकार कर दिया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम मंदिर मामले की सुनवाई जल्दी करने की याचिका देने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई जल्दी करने से साफ इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने आगे की तारीख भी नहीं दी
मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि अभी इसकी सुनवाई के लिए वक्त नहीं है। साथ ही कोर्ट ने फिलहाल इसके लिए आगे की कोई तारीख देने से भी इनकार कर दिया है। स्वामी ने कोर्ट में अर्जी देकर मामले की जल्द सुनवाई की अपील की थी। READ ALSO: चुनाव आयोग ने कहा- चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करना गैरकानूनी
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दी ये सलाह
स्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि मामले की सुनवाई में तेजी लाई जाए जिससे विवाद को सुलझाया जा सके। बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों को आपस में मिलकर मामला सुलझाने को कहा था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का एक जज इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका भी निभा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications