Nupur Sharma को पैगंबर विवाद में SC से बड़ी राहत, जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी नहीं

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलती दिख रही है। देश की शीर्ष अदालत ने अलग-अलग राज्यों में नूपुर के खिलाफ दर्ज मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। supreme court nupur sharma cases transferred to delhi

नई दिल्ली, 10 अगस्त : नूपुर शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नूपुर के खिलाफ दर्ज मामलों को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। देश की सबसे बड़ी अदालत ने बहुप्रतीक्षित फैसले में बुधवार को कहा, नूपुर शर्मा के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद पर कथित नफरती बयान को लेकर सभी प्राथमिकी दिल्ली स्थानांतरित की जाए।

supreme court nupur sharma

सुप्रीम कोर्ट से नूपुर को लगी थी फटकार

इसके अलावा, नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज तमाम एफआईआर को क्लब करने के बाद जांच का जिम्मा भी दिल्ली पुलिस संभालेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में नूपुर शर्मा के तमाम मामलों को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। अदालत ने ये भी कहा कि जांच पूरी होने तक नूपुर की गिरफ्तारी पर रोक भी जारी रहेगी। कोर्ट ने कहा, "जांच पूरी होने तक नूपुर शर्मा को गिरफ्तारी से सुरक्षा मिलेगी। ये सभी लंबित और भविष्य की एफआईआर में जारी रहेगी।" बता दें कि नूपुर ने जान का खतरा बताते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, पहली बार सुनवाई के दौरान नूपुर को अदालत की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था।

पैगंबर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकारते हुए कहा था कि टीवी डिबेट में एक राष्ट्रीय पार्टी की प्रवक्ता का ऐसा कहना आग में घी डालने के समान है। बता दें कि अदालत ने अपनी तल्ख टिप्पणी में राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या का भी जिक्र किया था। शीर्ष आदालत ने कहा था कि नूपुर के गैरजिम्मेदाराना बयान के कारण देश आग में जल रहा है। हालांकि, एक दिलचस्प घटनाक्रम में कई पूर्व न्यायविदों ने सुप्रीम कोर्ट की आलोचना भी की थी। कानून के जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने नूपूर के मामले में गैरजरूरी टिप्पणी की है।

भाजपा और नूपुर शर्मा

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद भाजपा पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित नहीं कर रही है। ये साफ दिखाता है कि नफरती सोच को भाजपा संरक्षण देती है। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब एक डच सांसद ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन कर दिया। हालांकि, बाद में आलोचनाओं के घिरने के बाद भाजपा ने नूपुर को पार्टी प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें- 11 इंच का चाकू लेकर Nupur Sharma की हत्या करने PAK से आया घुसपैठिया Rizwan Ashraf कौन है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+