11 इंच का चाकू लेकर Nupur Sharma की हत्या करने PAK से आया घुसपैठिया Rizwan Ashraf कौन है?
11 इंच का चाकू लेकर Nupur Sharma की हत्या करने PAK से आया घुसपैठिया Rizwan Ashraf कौन है?
जयपुर, 19 जुलाई। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर दुनियाभर की सुर्खियों में रही भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की जान से खतरा टला नहीं है। ताजा मामला भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट इलाके में सामने आया है।

हिंदूमलकोट सेक्टर में पकड़ा गया रिजवान
दरअसल, श्रीगंगानगर हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट पर रविवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के रिजवान अशरफ घुसपैठ की कोशिश करते पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में रिजवान अशरफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

आठवीं तक पढ़ा है रिजवान अशरफ
श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि घुसपैठ का प्रयास करते पकड़ा गया रिजवान अशरफ मूलरूप से पाकिस्तान के मण्डी भाऊद्दीन जिले का रहने वाला है। महज आठवीं तक पढ़ा हुआ है। हालांकि उर्दू के साथ पंजाबी और हिंदी भाषा का जानकार है। पुलिस को रिजवान से एक थैला मिला, जिसमें 11 इंच के दो चाकू व धार्मिक पुस्तकें मिली हैं।

मौलवियों की पंचायत में हुआ ब्रैन वॉश
पूछताछ में घुसपैठिए रिजवान ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद पाकिस्तान के मण्डी भाऊद्दीन जिले में मुल्ला मौलवियों की पंचायत हुई थी, जिसमें नूपुर शर्मा के बयान की निंदा की गई।
पहली बार लाहौर की तरफ से घुसना चाहा
पंचायत में रिजवान अशरफ भी उपस्थित हुआ था। उसी दौरान इसका ब्रेन वॉश हो गया और रिजवान ने भारत में घुसकर नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बना डाला। इसने भारत पहुंचने के लिए गूगल मैप से रास्ता खोजा और मण्डी भाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुआ।

दूसरा रास्ता श्रीगंगानगर वाला अपनाया
इसके बाद इसने साहिवाल होते हुए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के हिन्दुमलकोट से घुसना चाहा तो रविवार को बीएसएफ के हत्थे चढ़ गया। उसने पूछताछ में बताया कि भारत में घुसपैठ करने के बाद उसका अजमेर दरगाह में जाने और फिर नूपुर शर्मा तक पहुंचकर उसकी हत्या का प्लान था।












Click it and Unblock the Notifications