सुप्रीम कोर्ट के लिए आज ऐतिहासिक दिन, पहली बार सुनवाई की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली, 27 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। आज से संविधान पीठ की सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने की शुरुआत की गई है। इससे पहले शीर्ष अदालत के सभी न्यायाधीशों की एक अदालत ने 20 सितंबर को इस मामले पर विचार-विमर्श किया था, जिसके बाद इस सप्ताह से संवैधानिक पीठ की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने का निर्णय लिया गया है। न्यायालय के बैठक की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित ने की थी। बैठक में सभी न्यायाधीश एकमत थे कि लाइव-स्ट्रीमिंग, नियमित आधार पर, संवैधानिक मामलों के प्रसारण के साथ शुरू होनी चाहिए।

Recommended Video

    Supreme Court Live Streaming: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार क्या हुआ ? | वनइंडिया हिंदी *News
    supreme court case live strem

    जानकारी के मुताबिक संवैधानिक पीठ के जिन मामलों के लाइव-स्ट्रीम होने की संभावना है, उनमें ईडब्ल्यूएस कोटा कानून की चुनौतियां, दाऊदी बोहरा समुदाय में बहिष्कार की धार्मिक प्रथा, अपरिवर्तनीय टूटने के आधार पर विवाह को भंग करने की सुप्रीम कोर्ट की शक्ति और केंद्र की याचिका शामिल हैं। इसके अलावा 1984 भोपाल गैस त्रासदी के शिकार लोगों के मामलों की सुनवाई को भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

    आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने CJI और उनके साथी न्यायाधीशों को पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए सर्वोच्च न्यायालय से सार्वजनिक और संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने का अनुरोध किया गया था। बताते दें कि 2018 में भी लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। दायर याचिका में याचिकार्ताओं ने लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की थी।

    इससे पहले पिछले हफ्ते अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पहली कार्यवाही का प्रसारण किया था। हालांकि यह स्ट्रीमिंग एक औपचारिक पीठ की कार्यवाही तक ही सीमित थी। इस दिन जस्टिस एनवी रमना का आफिस में अंतिम दिन था। लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 में एक फैसले का जिक्र किया। कोर्ट ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग के राइट संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत रिसर्व होंगे।

    वर्तमान में इन राज्यों के कोर्ट में होती है लाइव सुनवाई
    वर्तमान में देश में छह उच्च न्यायालय हैं, जहां पर सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जाता है। इनमें गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, झारखंड, पटना और मध्य प्रदेश हैं। इन कोर्ट का YouTube पर स्वयं का चैनल है, जिसके माध्यम से कार्यवाही लाइव स्ट्रीम की जाती है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति भी लाइव-स्ट्रीमिंग अदालती कार्यवाही के लिए एक विशेष मंच शुरू करने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि ई-समिति की तरफ से जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां पर लोग सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को लाइव देख सकेंगे।

    ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को झटका, बंगले के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश बरकरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+