Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं और अमेजन प्राइम को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानिए क्या है मामला

मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के निर्माताओं और अमेजॉन प्राइम वीडियो को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिर्जापुर जिले को खराब तरह से दिखाए जाने और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को अदालत ने ये नोटिस जारी किया है और सीरीज के निर्माताओं के साथ-साथ इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से भी जवाब मांगा है।

Supreme Court issues notice to producers of web series Mirzapur and Amazon Prime Video seeks response

Recommended Video

    Mirzapur Controversy: Supreme Court ने Amazon Prime और डायरेक्टर को भेजा नोटिस | वनइंडिया हिंदी

    चीफ जस्टिस बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामा सुब्रमण्यम की बेंच ने वेब सीरीज निर्माताओं और अमेजन प्राइम वीडियो को ये नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका भी अदालत के सामने है। ऐसे में दोनों याचिकाओं पर हम एक साथ सुनवाई करेंगे।

    याचिका में कहा गया है कि सीरीज में मिर्जापुर को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सीरीज में मिर्जापुर को बदमाशों और बाहुबलियों का शहर दिखाने से ना सिर्फ शहर की छवि खराब हुई है बल्कि इससे क्षेत्रीय भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि परिवार के बीच रिश्तों को भी बहुत गलत ढंग से दिखाया गया है।

    बता दें कि मिर्जापुर के दो भाग अब तक रिलीज हो चुके हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज की पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था। वहीं दूसरा सीजन बीते साल अक्टूबर में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में माफियाओं की कहानी है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस सीरीज की रिलीज के वक्त भी कुछ संगठनों ने मिर्जापुर को गलत तरह से दिखाने का आरोप लगाया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+