12वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गुरुवार को होगा अंतिम फैसला
नई दिल्ली, मई 31: कोरोना महामारी से हर चीज का नुकसान हुआ है, इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा पड़ा है। ऐसे में सीबीएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जल्द फैसला होने वाला है। इस मामले पर 1 जून यानी कल अंतिम फैसला किया जा सकता है। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की गई। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन का समय मांगा है।

Recommended Video
परीक्षा रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह दो दिनों में 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करने या रद्द करने के मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेगा, जिसके बाद अदालत के समक्ष अपना निर्णय रखने के लिए गुरुवार तक का समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल इसी तरह की स्थिति को देखते हुए मामले को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया। ऐसे में अब गुरुवार को अंतिम फैसला होगा।
आपको बता दें कि परीक्षाओं को रद्द करने वाली जनहित याचिका को इससे पहले जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने 28 मई को स्थगित कर दी थी। वहीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 23 मई को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग की गई थी, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया था कि एग्जाम की तारीखों पर 1 जून को फैसला किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications