सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को 24 अक्टूबर तक दी पैरोल, कहा 200 करोड़ जमा करो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की पैरोल को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस बार सुब्रत रॉय को 24 अक्टूबर तक की पैरोल मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को 200 करोड़ रुपए भी तय समय सीमा के भीतर जमा करने के लिए कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय के वकील से कहा है कि सेबी को एक रोडमैप मुहैया कराए जाए और बताए कि किस तरह से 12000 करोड रुपए लौटाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications