कोरोना पॉजिटिव मिला सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारी, दो रजिस्‍ट्रार को किया गया क्वारनटीन

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। यह जानलेवा वायरस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक कर्मचारी का आज पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। जिसके बाद दो रजिस्ट्रार को होम क्वारनटीन में भेजा गया है। इसके बाद प्रशासन यह पता लगाने में जुटी है कि वो कर्मचारी किन लोगों के संपर्क में आया था। एक जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी पिछले सप्ताह दो बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

Recommended Video

      Supreme court की Security में तैनात Delhi Police के 36 जवानों को किया Quarantine | वनइंडिया हिंदी
      कोरोना पॉजिटिव मिला सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारी, दो रजिस्‍ट्रार को किया गया क्वारनटीन

      पुलिस उससे मिली जानकारी के बाद संपर्क में आए लोगों की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पहले से ही सुप्रीम कोर्ट ने एहितियात के तौर पर अनेक कदम उठाये है, जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सुनवाई पहले से ही शुरु की जा चुकी है। बता दें कि राजधानी में पहले से ही मामले बढ़ने से यहां हर स्तर पर सरकार से लेकर हेल्थ केयर्स और स्थानीय प्रशासन कदम उठाती रही है।

      लेकिन सरकार के लिये चिंता का सबब बना हुआ कि कोरोना वॉरियर्स के तौर पर लड़ने वाले पुलिसकर्मी समेत अनेक डॉक्टर्स भी अब तक संक्रमित हो गए है। वहीं दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 97 हो गई है। जबकि दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 2900 को पार कर गई है।

      वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

      हालांकि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अदालत की कार्यवाही ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही है। कोरोना वायरस के कारण सुप्रीम कोर्ट में 27 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई को कॉ-आर्डिनेट किया जा रहा है जबकि जज और वकील अलग-अलग कमरों बैठ रहे हैं। सुनसान की स्थिति में न्यायायिक गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोवड़े 23 मार्च को ही बता चुके थे कि कोरोना के कारण अब सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सुप्रीम कोर्ट परिसर में एंट्री पर रोक लगा दी गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+