नेताओं के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये सब क्या हो रहा है, हम परेशान हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत राजनेताओं के मीडिया में न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ दिए गए बयानों से नाराज है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के खिलाफ महावियोग लाने को लेकर दिए गए बयानों पर भी चिंता व्यक्ति की।

supreme court disturbed by politicians making allegations

जस्टिस ए.के सीक्री ने कहा कि ये सब क्या हो रहा है, हम सब परेशान हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जस्टिस ए. के सिकरी ने ये टिप्पणी न्यायपालिका के खिलाफ राजनेताओं द्वारा मीडिया में आए बयानों का जिक्र करते हुए कही।

एक याचिकाकर्ता के सुप्रीम कोर्टे में याचिका दायर करके कहा था कि मीडिया द्वारा घृणित कहानियों के प्रकाशन पर रोक लगाने चाहिए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि वो अटॉर्नी जनरल का पक्ष जाने इस केस की सुनवाई नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग, कांग्रेस के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति से मिले विपक्षी दल

बता दें, आज यानि शुक्रवार को विपक्षी दलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ राज्यसभा के सभापित और उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की। इसमें 71 सांसदों के दस्तखत वाला प्रस्ताव दिया गया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे पास जरूरत से ज्यादा सांसद साथ हैं। आजाद ने कहा कि सभापित इस मांग को स्वीकार करें। आजाद ने बताया कि हम पांच वजहों से सीजेआई को हटाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बताईं वो 5 वजहें, जिनके चलते CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ ला रहे हैं महाभियोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+