बलात्कार के 11 दोषियों की रिहाई पर फिर से विचार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका

बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में 11 बलात्कार के दोषियों की समय से पहले रिहाई को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका भी दायर की थी। बिलकिस बानो ने कहा कि उन्हें उनकी रिहाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Bilkis Bano

Bilkis Bano supreme court: सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को बिलकिस बानो द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। बिलकिस बानो ने 2002 में उसके साथ हुए गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई पर फिर से विचार करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी। बिलकिस बानो ने दोषी ठहराए गए 11 लोगों की जल्द रिहाई को चुनौती दी। उन सभी 11 को अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीन कोर्ट ने इस याचिका पर फिर से सुनवाई के लिए मना कर दिया है।

2008 में जिन गैंगरेप दोषियों को कोर्ट ने 11 लोगों को दोषी ठहराया गया था, इस साल 15 अगस्त को उन्हें गोधरा जेल से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपनी छूट नीति के तहत उन दोषियों को रिहा कर दिया।

गुजरात में गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के बाद भड़के दंगों से भागते समय बिलकिस बानो 21 साल की और पांच महीने की गर्भवती थी, जब उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। मारे गए परिवार के सात सदस्यों में उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी।

बिलकिस बानो के दोषियों को क्यों रिहा किया गया?

इस मामले के दोषियों में से एक ने 9 जुलाई 1992 की नीति के तहत समय से पहले रिहाई के लिए आवेदन पर विचार करने के लिए गुजरात राज्य को निर्देश देने के लिए भारत के सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब गुजरात सरकार को निर्देश दिया कि वह आवेदन पर विचार करे कि आरोपियों को छोड़ना है या नहीं।

इसके बाद जल्दी रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं के जवाब में, गुजरात सरकार ने एक हलफनामा दायर कर सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि 11 दोषियों को उनके अच्छे व्यवहार और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जेल में 14 साल की सजा पूरे करने के बाद रिहा कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+