SC ने दिया गिरफ्तार YSRCP सांसद के मेडिकल चेकअप का निर्देश
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद रघुराम कृष्ण राजू को सीआईडी ने दो दिन पहले राजद्रोह सहित अलग-अलग कई आरोपों में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रघुराम कृष्ण राजू ने आरोप लगाया है कि हिरासत में उन्हें यातनाएं दी जा रही है। इन आरोपों को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रघुराम कृष्ण राजू के मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें सेना अस्पताल, सिकंदराबाद ले जाया जाए।आपको बता दें कि राजू पर नफरत फैलाने वाले भाषणों से समुदायों में नफरत फैलाने और सरकार के खिलाफ असंतोष को बढ़ावा देने में शामिल होने का आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications