सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण पर बुधवार को भी जारी रहेगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। उच्च जाति के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ये याचिकाएं दायर की गई हैं। जिन पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर बुधवार को भी सुनवाई जारी रखेगा।

Supreme Court continue hearing wednesday plea challenging 10 precent reservation

याचिका में सुप्रीम कोर्ट में 124वें संविधान संसोधन को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगली सुनवाई में इस बात पर विचार किया जाएगा कि 124वें संविधान संसोधन पर रोक लगाई जाए या नहीं। कोर्ट ने केंद्र से भी इस पर जवाब मांगा था। हालांकि अदालत ने आरक्षण पर रोक लगाने या मामला बड़ी बेंच को भेजने का आदेश देने से इंकार कर दिया था।

यूथ फॉर इक्वॉलिटी, वकील कौशलकांत मिश्रा और कुछ अन्य की ओर से ये याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन्होंने याचिका में कहा है कि आरक्षण का आधार आर्थिक नहीं हो सकता, ये संविधान के आरक्षण देने के मूल सिद्धांत के खिलाफ है। साथ ही आरक्षण की 51 फीसदी सीमा का भी उल्लंघन करता है। केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में उच्च जाति के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए ये कानून बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+