सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो जजों का SC में प्रमोशन करने की सिफारिश की, जानें कौन हैं ये न्‍यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के दो सीनियर न्‍यायाधीधों को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन दिए जाने की सिफारिश की है। याद रहे सुप्रीम कोर्ट में जजों को प्रमोट करने का रिकमडेंशन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम देता है। जिन दो जजों को प्रमोट करके सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सुप्रीम कोर्ट कॉजेजियम ने किया हैं उनमें एक जम्‍मू कश्‍मीर से है।

सुप्रीम कोर्ट कॉजेजियन ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर महवन को सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

Supreme Court

वर्तमान समय में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का नेतृत्व भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ करते हैं। कॉलेजियन के इस पैनल ने स्थायी नियुक्ति के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय से तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की भी सिफारिश की है।

कौन हैं न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह

1 मार्च, 1963 को इम्फाल में जन्में न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह ने 15 फरवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया। को‍टिश्वर सिंह गुवाहाटी होई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन इबोटोम्बी सिंह के बेटे हैं। उन्होंने 1983 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और 1986 में दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की।

गुवाहाटी से न्‍यायमूर्ति कोटिश्वर ने की थी वकालत की शुरूआत

न्‍यायमृर्ति कोटिश्वर जो जल्‍द सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने वाले है उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत गुवाहाटी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करके शुरू किया था। मार्च 2008 में उन्हें सीनियर लॉयर के रूप में नियुक्त किया गया। अक्टूबर 2011 में जब उन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया जिसके बाद वो सफलता की सीढ़ी एक के बाद एक चढ़ते गए।

कौन हैं न्यायमूर्ति आर महादेवन?

10 जून, 1963 को जन्‍में न्यायमूर्ति आर महादेवन ने मद्रास लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की। 25 वर्षों की प्रैक्टिस में अप्रत्यक्ष करों, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सिविल, आपराधिक और रिट मामलों में वकालत की।

महादेवन ने उन्होंने तमिलनाडु के लिए एक एडिशनल गार्वेंट वकील (टैक्‍स ) के रूप में भी काम किया और मद्रास उच्च न्यायालय में भारत सरकार के लिए अतिरिक्त केंद्र सरकार के स्थायी वकील और वरिष्ठ पैनल वकील जैसे पदों पर कार्य किया।

2013 में न्यायमूर्ति महादेवन को मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में, वे मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+