बिना मास्क लगाए हार्ले डेविडसन पर नजर आए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बोबडे

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें वो लाखों की कीमत वाली हार्ले डेविडसन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जिनसे वो बात कर रहे हैं। हालांकि ये बाइक चीफ जस्टिस की नहीं है। जस्टिस बोबडे बाइक राइडिंग के पुराने शौकीन हैं। किसी जमाने में उनके पास भी एक शानदार बाइक हुआ करती थी। वहीं चीफ जस्टिस ने इस दौरान मास्क नहीं पहना था, जिस पर भी कुछ लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।

Recommended Video

      Harley-Davidson देख खुद को नहीं रोक पाए CJI SA Bobde, बन गए बाइकर | वनइंडिया हिंदी
      maharashtra

      दरअसल लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ दिनों से जस्टिस बोबडे नागपुर स्थित अपने घर में रह रहे हैं। इस बीच वो सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी उन्हें वहां पर एक हार्ले डेविडसन की सुपर बाइक दिख गई, जो स्थानीय बीजेपी नेता सोनबा मुसाले के बेटे रोहित की थी। इस दौरान वो खुद को रोक नहीं पाए और उसपर बैठकर उसके फीचर्स देखे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनकी फोटो खींच ली। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से काफी देर तक चर्चा भी की। चीफ जस्टिस का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

      बाइक के शौकीन हैं CJI
      पिछले साल मीडिया से बातचीत के दौरान जस्टिस बोबडे ने अपनी कई आदतों के बारे में बताया था। जिसमें सबसे खास उनका बाइक राइडिंग का शौक है। जस्टिस बोबडे के मुताबिक वो बाइक के पुराने शौकीन हैं, पहले उनके पास एक रॉयल इनफील्ड की बुलेट हुआ करती थी, जिसको चलाना वो काफी पसंद करते थे। बाइक राइडिंग के अलावा उन्हें क्रिकेट और फोटोग्राफी का भी शौक है। कई बार वो मैदान में क्रिकेट खेलते हुए दिखे हैं। वहीं पिछले साल नवंबर में उन्होंने CJI पद का जिम्मा संभाला था। उनका कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 तक है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+