Benami Act पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- 2016 का संशोधन असंवैधानिक, पुराने मामलों पर प्रभावी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2016 में संशोधित Benami Act की धारा 3 (2) असंवैधानिक है। Supreme Court Benami Act Amendment unconstitutional
नई दिल्ली, 23 अगस्त : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बेनामी अधिनियम में 2016 में किए गए संशोधन का पूर्वव्यापी प्रभाव नहीं (Benami Act amendment no retrospective effect) होगा। यानी इसका मतलब 2016 में हुए संशोधन के पहले दर्ज हुए बेनामी संपत्ति मामलों में कानून के संशोधन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने ये भी कहा कि बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम 1988 की धारा 3 (2) असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2016 में संशोधित Benami Act की धारा 3 (2) भी असंवैधानिक है।

Recommended Video
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम 1988 की धारा 3 (2) पर बहस हुई। चीफ जस्टिस एनवी रमना, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा, Benami Act की धारा धारा 3 (2) स्पष्ट रूप से मनमाना प्रावधान है। इसलिए कोर्ट इसे असंवैधानिक घोषित करती है।
सुप्रीम कोर्ट में बेनामी कानून की किस धारा को मनमाना कहा
अदालती कार्यवाही से जुड़ी खबरों का श्रोत लाइव लॉ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 1988 की Benami Act की धारा 3(2) में प्रावधान था कि जो कोई भी किसी भी बेनामी लेनदेन में प्रवेश करता है, उसे कारावास या जुर्माने की सजा दी जाएगी। प्रावधान था कि कैद की अवधि को तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है कैद के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सजा के रूप में केवल कैद या कैद के साथ जुर्माना दोनों तरह से दंडित करने का प्रावधान था।
2016 का संशोधन भी असंवैधानिक
सुप्रीम कोर्ट ने बेनामी एक्ट के इस प्रावधान पर कहा, "1988 के असंशोधित अधिनियम की धारा 3 (2) को स्पष्ट रूप से मनमाना होने के कारण असंवैधानिक घोषित किया गया है। तदनुसार, 2016 अधिनियम की धारा 3 (2) भी असंवैधानिक है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 20 (1) का उल्लंघन है।"
कोर्ट ने कहा कि बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016 को पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं (cannot be applied retrospectively) किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि 2016 के संशोधन को केवल प्रक्रियात्मक नहीं माना जा सकता।
बता दें कि चीफ जस्टिस एनवी रमना, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ में बेनामी कानून का मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ आया था। केंद्र सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर कहा था, 2016 का संशोधन बेनामी कानून प्रकृति में संभावित (prospective in nature) था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications