सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी की याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली

नई दिल्‍ली। रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्‍वामी द्वारा महाराष्‍ट्र विधानसभा सचिव की ओर से जारी किए गए विशेषाधिकार नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सुनवाई दो सप्‍ताह बाद करेगी । मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ये जानकारी दी।

Recommended Video

    TRP Scam: Mumbai Police ने दाखिल की Chargesheet, अब तक 12 लोग गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    sc

    विधानसभा सचिव की ओर से जारी किए गए विशेषाधिकार नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की वजह से 13 अक्टूबर को अर्नब गोस्वामी को लेटर लिखने और डराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव को अवमानना को नोटिस जारी किया है।

    कोर्ट ने फिलहाल रिपब्लिक टीवी के एडीटर अर्नब गोस्‍वामी को इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें अर्नब गोस्वामी द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस जारी किया था।
    देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्‍ट्र विधानसभा के सचिव को दो सप्‍ताह बाद इस केस में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले में वरिष्ठ वकील अरविंद दातार को न्याय मित्र नियुक्त किया है। सचिव के कोर्ट में पेश होने तक कोर्ट ने इस मामले में रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को अरेस्‍ट करने पर रोक लगा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+