सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, बोलीं-'सावधान रहें'

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अब सोशल मीडिया पर दी है, ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली सुजैन ने इस बारे में एक लंबी पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस वक्त सोशल मीडिया काफी असुरक्षित सा हो गया है, यहां कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की जरूरत है।

मुझे आया था एक फर्जी मेल: सुजैन खान

मुझे आया था एक फर्जी मेल: सुजैन खान

अपनी पोस्ट में सुजैन ने लिखा है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल द्वारा हैक किया गया था, जो इंस्टाग्राम होने का दिखावा कर रहा था। मुझे महसूस नहीं हुआ कि यह कोई फर्जी मेल है और इसलिए मैंने बटन पर क्लिक किया,लेकिन क्लिक करते ही वो हुआ जो मैंने कभी नहीं सोचा था , जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी उठानी पड़ी, मैं बहुत ईमानदारी से यह नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गैर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें, वरना वो सब होगा जो कि मैंने झेला इसलिए सभी लोगों को काफी होशियार रहने की जरूरत है।

'इन वायरल हैकर्स से सावधान रहें'

'इन वायरल हैकर्स से सावधान रहें'

आगे सुजैन लिखती हैं, 'हालात को जल्दी ठीक करने और कम से कम वक्त में मुझे मेरा अकाउंट वापस दिलाने में मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम आपका बहुत धन्यवाद... सुरक्षित रहें और इन वायरल हैकर्स से सावधान रहें, सुजैन खान।'

साल 2014 में ऋतिक से हुआ था तलाक

साल 2014 में ऋतिक से हुआ था तलाक

आपको बता दें कि मशहूर एक्टर संजय खान की बेटी ने ऋृतिक रोशन से साल 2014 में एक दूसरे से आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया था। ये उस साल की बॉलीवुड की बड़ी खबरों में से एक थी क्योंकि सुजैन और ऋतिक बचपन के साथी हैं और उन्होंने अपने 17 साल के रिलेशन को खत्म किया था, दोनों को शादी से दो बच्चे ऋदान और ऋहान हैं, जो कि इस वक्त ऋतिक के साथ रहते हैं, हालांकि सुजैन और ऋतिक अभी भी बच्चों के खातिर एक-दूसरे के मित्र हैं।

अलग होने के बाद भी साथ-साथ हैं ऋतिक-सुजैन

अलग होने के बाद भी साथ-साथ हैं ऋतिक-सुजैन

और हाल ही में खबर आई थी कि लॉकडाउन में सुजैन अपने बच्चों के लिए ऋतिक के घर में ही शिफ्ट हो गईं थीं, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद दोनों फिर से एक साथ हो जाएं लेकिन ऐसा हुआ नहीं, वैसे जब हाल ही में कंगना रनौत ने ऋतिक और उनकी बहन पर कुछ सनसनीखेज आरोप लगाए थे, तो भी सुजैन ने ऋतिक का साथ देते हुए कंगना को ही लताड़ लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+