सुपर स्टार अजय देवगन ने जुहू में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
मुंबई, 31 मई। कोरोना काल में भले ही बहुत सारे फिल्मी और टीवी सितारे आर्थिक तंगी के शिकार हो गए हों लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार्स पर इन बातों का कोई असर नहीं दिखता है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं सुपर स्टार अजय देवगन की, जिन्होंने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अजय देवगन ने मायानगरी के जुहू में 5310 sqft का खूबसूरत घर खरीदा है, उनके प्रवत्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

घर की कीमत 60 करोड़!
हालांकि उन्होंने घर की कीमत नहीं बताई है लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस घर की कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। अजय देवगन का ये घर काफी सुंदर है तो वहीं अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार अब उनके पड़ोसी हो गए हैं। मालूम हो कि अजय-काजोल का ये दूसरा मकान है, वो अभी जिस घर में रहते हैं, वो भी जुहू में ही है। उस बंगले का नाम 'शक्ति' हैं।

हाल ही में काफी नुकसान हुआ है
हाल ही में आए चक्रवात 'तौकते' ने मुंबई में काफी तबाही मचाई थी। इस तूफान के कारण अजय देवगन को भी काफी नुकसान पहुंचा था। दरअसल उनकी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' का सेट तौकते का शिकार हो गया था, जिसमें उसमें उन्हें लाखों का नुकसान पहुंचा था।

कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आए अजय देवगन
कोरोना विस्फोट के कारण मुंबई की हालत काफी दयनीय थी, ऐसे में अजय देवगन पीड़ितों की मदद को आगे आए थे। उन्होंने मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में बनाये गये कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडरों और 2 पोर्टेबल वेंटिलेटरों की व्यवस्था की थी।
यही नहीं उन्होंने शिवाजी पार्क में बने कोविड सेंटर्स को भी आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। मालूम हो कि अजय देवगन बॉलीवुड के हाईली पेड एक्टर में से एक हैं। साल 2020 में आई उनकी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications