Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 30 साल बाद नजर आई गोविंदा और नीलम कोठारी की सुपरहिट जोड़ी, पुराने दिनों को ऐसे किया याद

मुंबई, 05 जून। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस नीलम कोठारी की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। साथ में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके गोविंदा और नीलम छोटे पर्दे पर दिखाई दिए, सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-चैप्टर 4 में 80 के दशक की यह सुपरहिट फिल्मी जोड़ी पहुंची है। इस वीकेंड कई फिल्मों में साथ काम कर चुके दोनों कलाकार डांस रियलिटी शो में जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। बता दें कि गोविंदा और नीलम के बॉलीवुड में 35 साल पूरे होने के जश्न में सुपर डांसर-चैप्टर 4 ने उन्हें शो में आमंत्रित किया है।

पता नहीं था गोविंदा के साथ होगी एंट्री

पता नहीं था गोविंदा के साथ होगी एंट्री

सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें गोविंदा और नीलम अपने फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गोविंदा के साथ सुपर डांसर 4 का मंच साझा करने के बाद नीलम ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि गोविंदा सुपर डांसर-चैप्टर 4 पर मेरे एंट्री लेंगे, तो मैं बेहद उत्साहित हो गई थी। मेरे लिए यह एक रीयूनियन की तरह था, हम काफी सालों बाद किसी मंच पर एक साथ खड़े थे।'

1980 के दशक की बॉलीवुड की डांसिंग जोड़ी

1980 के दशक की बॉलीवुड की डांसिंग जोड़ी

नीलम ने आगे कहा, '30 से अधिक वर्षों के बाद उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए अविश्वसनीय अनुभव था, हम 1980 के दशक की बॉलीवुड की डांसिंग जोड़ी थे। सुपर डांसर - चैप्टर 4 का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे याद दिलाया कि हमारी जोड़ी कितनी लोकप्रिय थी। पुराने दिनों को याद करना और पुराने गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए उत्साहजनक था। यह एक बहुत अच्छा एहसास था।'

गोविंदा और नीलम का ग्रैंड वेलकम

गोविंदा और नीलम का ग्रैंड वेलकम

बता दें कि गोविंदा और नीलम के फैंस के लिए यह एक यादगार एपिसोड होगा, क्योंकि उनके पसंदीदा सितारे सुपर डांसर के मंच पर डांस करते नजर आएंगे। यह किसी रीयूनियन प्रोग्राम जैसा ही था क्योंकि गोविंदा और नीलम सच में काफी दिनों बाद मिले और पुराने दिनों को याद किया। शो के जजों और कंटेस्टेंट्स ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। बता दें कि गोविंदा और नीलम 80 के दशक में ऑन-स्क्रीन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थे। उन्होंने एक साथ 14 फिल्मों में किया।

यह भी पढ़ें: रिव्यू विवाद में KRK का नया दांव, गोविंदा के बाद लेकर आए इस एक्टर का नाम, कहा- ये है असली मर्द

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+