रिव्यू विवाद में KRK का नया दांव, गोविंदा के बाद लेकर आए इस एक्टर का नाम, कहा- ये है असली मर्द
radhe review KRK on Arjun Kapoor I will never criticise his film
मुंबई, 5 जून: बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और राइटर कमाल राशिद खान यानी केआरके का कुछ दिनों पहले सलमान खान से विवाद हुआ था। जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में हैं। हालांकि इन सब विवादों की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके यूट्यूब चैनल पर फिल्मों की समीक्षा है, जिसमें वो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की जमकर धज्जियां उड़ाते हैं। अब केआरके ने दावा किया है कि उनके पास हाल ही में असली दोस्त अर्जुन कपूर का फोन आया था, जिन्होंने हर मुद्दे पर उनसे लंबी चर्चा की। ऐसे में वो कभी अर्जुन की आलोचना नहीं करेंगे।

'अर्जुन हैं असली मर्द'
कमाल ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे फोन करने और लंबी चर्चा के लिए अर्जुन भाई का धन्यवाद। अब मैंने समझा कि आप ही बॉलीवुड में मेरे असली दोस्त हो। इसके अलावा आप ही असली मर्द हो, जो किसी से नहीं डरता है। ऐसे में मैंने तय किया है कि मैं कभी भी आपकी फिल्मों की आलोचना नहीं करूंगा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अर्जुन कपूर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का टैग भी किया है। हालांकि इस मामले में अर्जुन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पहले लिया था गोविंदा का नाम
इससे पहले केआरके ने 29 मई को किए अपने ट्वीट में लिखा, 'गोविंदा भाई, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, मैं आपको निराश नहीं करूंगा।' केआरके के इस ट्वीट ने गोविंदा की परेशानी बढ़ा दी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि सलमान खान के खिलाफ कानूनी लड़ाई में केआरके को गोविंदा का साथ मिला है। हालांकि बाद में गोविंदा ने इस मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने केआरके का समर्थन करने के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टें पढ़ीं। मैं कई सालों से कमाल राशिद खान के संपर्क में नहीं हूं।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल राधे की रिलीज से पहले ही केआरके ने उसका रिव्यू शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कई वीडियो बनाते हुए सलमान की जमकर बेज्जती की। कुछ दिनों तक तो सलमान शांत रहे, लेकिन बाद में उन्होंने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया। वैसे सलमान की टीम का कहना है कि ये मुकदमा रिव्यू की वजह से नहीं बल्कि अन्य मामलों के लिए है। इसके बावजूद भी केआरके नहीं माने, साथ ही कहा कि आमतौर पर जब भी कोई उनसे रिक्वेस्ट करता है, तो वो उसकी फिल्म की समीक्षा बंद कर देते हैं लेकिन अब सलमान उनके पैर पकड़कर माफी मांगेगा तो भी वो समीक्षा जरूर करेंगे।

मीका ने दिया सलमान का साथ
हाल ही में सलमान के पक्ष में सिंगर मीका सिंह भी आ गए थे। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है सलमान भाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इतना लंबा इंतजार किया। केआरके जैसे गधों को जल्द से जल्द वश में किया जाना चाहिए... वो हमेशा लोगों पर व्यक्तिगत कमेंट करता है, जो गलत है। अगर उस गधे केआरके ने कभी भी मुझ पर कोई कमेंट किया तो मैं उसे सीधे थप्पड़ मारूंगा।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications