160 km/घंटे की रफ्तार से आया तूफान, अगले 4 घंटे बेहद अहम, जानिए साइक्लोन Amphan के बारे में बड़ी बातें
नई दिल्ली। सुपर साइक्लोन अम्फान भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों को मुताबिक दोपहर 2.30 बजे ओडिशा में समुद्री तट से टकरा चुका है। वहीं कल दोपहर पश्चिम बंगाल में पहुंचने की संभावना है। इस बीच ओडिशा में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। तूफान के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जोखिम वाले इलाकों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन राज्यों में राहत-बचाव कार्यों में एनडीआरएफ की 40 से अधिक टीमों की तैनाती की गई है। आईए हम आपको बताते हैं इस सुपर साइक्लोन से जुड़ी 10 अहम बातें.....
Recommended Video

सुपर साइक्लोन के आज शाम तक कोलकाता के पास पहुंचने की उम्मीद
1- तूफान की वजह से ओडिशा में करीब 106 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही हैं। हमारा अनुमान था कि तूफान के प्रभाव से ओडिशा मध्यम से भारी बारिश होगी, वैसा ही हो रहा है। सुपर साइक्लोन के आज शाम तक कोलकाता के पास पहुंचने की उम्मीद है। हमारे अनुमान के मुताबिक, कोलकाता पहुंचने पर इस तूफान की गति करीब 110 किमी प्रति घंटा होगी।
2- वेस्ट बंगाल और ओडिशा में साढ़े 6 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बंगाल में 5 लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोग बाहर निकाले गए। दोनों राज्यों में कुल 41 टीमें तैनात की गई हैं। 20 टीमें ओडिशा में तैनात की गई हैं और 19 पश्चिम बंगाल में, 2 टीमें स्टैंडबाय पर हैं। ओडिशा में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 16 इकाइयों के रूप में, ओडिशा आपदा रैपिड ऐक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की 15 टीमों, ओडिशा वन विकास निगम (ओएफडीसी) की 75 टीमों और 217 अग्निशमन दल प्रभावित जिलों में तैनात हैं।

पश्चिम बंगाल में दोपहर 2.30 बजे अम्फान के लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हुई
3- चक्रवात अम्फान पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में असर दिख सकता है। साउथ और नॉर्थ सेंट्रल परगना से रिपोर्ट मिल रही है कि 160 तक रफ्तार हो सकती है। अनुमान है कि कोलकाता, हुगली और हावड़ा आदि जिलों में भी हवा की रफ्तार 110 से 135 किलोमीटर तक रह सकती है। ओडिशा में 106 से 107 की रफ्तार से भारी नुकसान हुआ है।
4- कोलकाता मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दोपहर 2.30 बजे अम्फान के लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हुई और अगले चार घंटे तक जारी रहेगी। सुपर साइक्लोन अम्फान का लैंडफाल की प्रक्रिया दोपहर 2.30 बजे शुरू हो गई है और अगले 4 घंटे तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ-साथ पड़ोसी देश बांग्लादेश में अम्फान लैंडफॉल करेगा।

पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
5- कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) ने नाविकों को खतरे के प्रति सावधान करते हुए अपनी गादियों पर पोतों की आवाजाही रोक दी है। बंदरगाह पर लंगर डाले जहजों को भी बचाव व सुरक्षा की तैयारी करने के निर्दश दिए गए हैं। वहीं डायमंड हार्बर और सागर लंगर क्षेत्र में माल उतारने-चढ़ाने का काम रोक दिया गया है।
6- मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आगाह किया है कि कोलकाता, हुगली, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता और निकटवर्ती इलाकों में 20 मई को सभी संस्थान एवं बाजार बंद करने और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द
7- सुपर साइक्लोन अम्फान का असर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हो रहा है। इस समय दिल्ली-एनसीआर में भी हवा की गति काफी तेज हो गई है। उधर असम सरकार ने भी चक्रवात 'अम्फान' को लेकर मंगलवार को हाई अलर्ट जारी किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को नियंत्रण कक्ष बनाने के आदेश दिए।
8- देश में वैसे तो ट्रेन सेवाएं बंद हैं लेकिन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, तूफान के प्रभाव में आने वाले इलाकों में जाने वाली ऐसी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
चक्रवात से भारी नुकसान की आशंका
9- मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि कई स्थानों पर रेल एवं सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं, बिजली एवं संचार के खंबे उखड़ सकते हैं और सभी प्रकार के कच्चे घरों को अत्यंत नुकसान होगा। मौसम विभाग ने तैयार फसलों एवं बाग-बगीचों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। मंगलवार को आईएमडी के महानिदेशक एम. मोहपात्रा ने चेतावनी दी थी कि महातूफान से इमारतों को काफी नकुसान पहुंच सकता है।
10- ओडिशा के पारादीप में हवाएं करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में हवाएं उतनी तेज नहीं हैं। ओडिशा के बालासोर और भद्रक से करीब 1.5 लाख लोगों को और पश्चिम बंगाल के करीब 3.3 लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications