सनी लियोनी ने सात साल बाद शेयर की अपनी शादी की तस्वीर, हुई वायरल

Recommended Video

    Sunny Leone की Marriage Photo हुई Viral, Punjabi Bride look में लग रही है Hot | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने बुधवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीर सात साल पहले की है, तस्वीर में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ शादी की पोशाक में हैं। 11 अप्रैल को सनी और डेनियल शादी की सातवीं सालगिरह मना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सनी की शेयर की ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। पहले 30 मिनट में ही तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लाइक मिले। दो घंटे में तस्वीर को साढ़े तीन लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

    पति डेनियल को कही भावुक बात

    पति डेनियल को कही भावुक बात

    शादी की सातवीं सालगिरह पर फोटो साझा कर सनी लियोनी ने लिखा, '7 साल पहले हमने भगवान के सामने वादा किया था कि एक-दूसरे को हमेशा प्यार करेंगे, भले ही जिंदगी में किसी भी तरह के हालात आएं. आज मैं ऐसा कह सकती हैं कि उस दिन से कहीं ज्यादा मैं आज तुमसे प्यार करती हूं. सालगिरह मुबारक.' जो तस्वीर सनी ने शेयर की है उसमें वो पंजाबी दुल्हन की ड्रेस में पति डेनियल वेबर के साथ गुरुद्वारे में हाथ जोड़े दिखाई दे रही हैं।

     बीते माह ही मां बनी हैं सनी

    बीते माह ही मां बनी हैं सनी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं। बीते माह मार्च में सनी लियोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए बताया था कि उनको दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। सनी ने फेसबुक पर बच्चों के बार में लिखा, '21 जून, 2017 को मुझे और डेनियल को पता चला कि हम एक नहीं, बल्कि तीन बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। हम काफी सालों से फैमिली प्लानिंग कर रहे थे और आखिरकार ये सपना पूरा हो गया।' सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने। खुद सनी ने ट्विटर पर लिखा, 'अशर और नोआह सरोगेसी के जरिये पैदा हुए हैं। वो हमारे बायोलॉजिकल बच्चे हैं। सरोगेसी का फैसला हमने काफी पहले ही कर लिया था और अब यह हकीकत है।'

     पिछले साल गोद ली थी बेटी

    पिछले साल गोद ली थी बेटी

    सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने पिछले साल जुलाई में महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बच्ची गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा सिंह वेबर रखा है। सनी लियोनी पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई हैं। वो कई सालों से फिल्में कर रही हैं, हालांकि उनके नाम पर कोई बड़ी हिट नहीं है लेकिन वो किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में लगातार बनी रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+