सनी लियोन के बेंगलुरू में कार्यक्रम के लिए नहीं दी इजाजत: कर्नाटक के मंत्री

बेंगलुरू। कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने कहा है कि बेंगलुरू में 31 दिसंबर की शाम होने वाले ऐसे किसी कार्यक्रम को प्रदेश सरकार ने इजाजत नहीं दी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन शिरकत कर रही हैं। रामालिंगा रेड्डी का ये बयान सनी के बेंगलुरू में 31 दिसंबर को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की खबरों के विरोध के बाद आया है। कई संगठन इसे अपनी 'संस्कृति' के खिलाफ बताते हुए विरोध किया है।

sunny leone programme 31 december event in bengaluru No permission has been granted says minister

नए साल की पूर्व संध्या पर यहां के एक प्रतिष्ठित होटल में सनी लियोन का डांस प्रोग्राम है, जिसके खिलाफ एक कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) प्रदर्शन पर उतर आया है। इस संगठन का कहना है कि इस तरह का डांस प्रदर्शन और सनी लियोन, दोनों ही हमारी संस्कृति नहीं है, इसलिए हम इनका विरोध करते हैं। उन्होंने इसके विरोध में गुरुवार को एक मार्च भी निकाला और कहा कि यह शहर की संस्कृति पर 'हमला' होगा। यही नहीं केआरवी ने सन्नी लियोन के पोस्टर को भी प्रदर्शन के दौरान जलाया और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की।

इस संगठन के एक पदाधिकारी हरीश ने मीडिया से बताया कि एक विज्ञापन कंपनी ने सनी लियोन के कार्यक्रम का आयोजन किया है, जो कि शहर में एक बड़े होटल में होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+