Sunny Leone ने किया बड़ा खुलासा,'बेबी डॉल' ने बताया फोन पर कैसे करती हैं प्राइवेट बातें
मुंबई, 1 जून। बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' के नाम से मशहूर सनी लियोन अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। सनी लियोन के जबरदस्त फैंस फॉलोइंग हैं। सनी लियोन ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और शेयर किया है कि कैसे फोन पर वो करती हैं प्राइवेट बातें। इतना ही नहीं उन्होंने अपना एक हॉट फोटो भी शेयर किया है। ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

सनी लियोन ने हॉट फोटो शेयर कर किया बड़ा खुलासा
बेबी डॉल यानी सनी लियोन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है और ये भी खुलासा किया है कि जब वो फोन पर किसी से निजी बातचीत करती है तो उन्हें कोई न देख सके उसको सुनिश्चित करने के लिए क्या करती है।

सनी लियोन की इस फोटो ने मचाया तहलका
सनी लियोन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो एक पेड़ पर चढ़ी हुई नजर आ रही हैं। सनी एक पेड़ पर बैठकर अपने फोन को देख रही है, यहां पर वो हर किसी की पहुंच से दूर हैं। सनी काले रंग की टी-शर्ट और लाइट कलर जींस पहने हुए और अपने बालों को एक बन में बांधे हुए नजर आ रही हैं। फोन पर वो काफी व्यस्त नजर आ रही हैं।

बेबी डॉल' ने बताया फोन पर कैसे करती हैं प्राइवेट बातें
सनी लियोन ने इस फोटो को शेयर करते हुए बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा "जब आप वह सब कुछ करते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई और आपकी बातें नहीं सुन सके। हैशटैग सनीलियोन हैशटैग प्राईवेसी। जिसके बाद सनी के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, "नीचे नेटवर्क नहीं मिल रहा था क्या मैम, जो आपको पेड़ पर चढ़ना पड़ा?" ऐसे ही कई मजेदार कमेंट सनी की इस पोस्ट पर मिल रहा है।

सनी कर रही हैं साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म शूटिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी सनी लियोन के इस फोटो को अब तक 6.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। सनी लियोन के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'शेरो' में नजर आएंगी जिसमें केरल में शूटिंग कर रहीं हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन श्रीजीत विजयन ने किया है और यह फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज होगी। तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम। एक्ट्रेस सनी लियोन विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'अनामिका' में भी नजर आएंगी. वह अभिनेत्री सोनाली सहगल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। शो में सनी कई एक्शन सीन करती नजर आएंगी












Click it and Unblock the Notifications