सनी लियोन बोलीं- पुराने दिनों के कई काले अध्याय की यादें आज भी मुझे रूला देती हैं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा है कि उनकी जिंदगी हमेशा आसान नहीं रही, उनके साथ ऐसे कई कड़वे अनुभव हैं जो आज भी याद आने पर उनको रुला देते हैं। वेब सीरीज 'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' के आखिरी सीजन की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। खद की जिंदगी पर बनी इस बेव सीरीज के दौरान पुरानी बातों को याद करना और फिर से कैमरा के सामने उनको जीना कैसा रहा, इस उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं।

मां की मौत रुला जाती है

मां की मौत रुला जाती है

सनी लियोन का कहना है कि आज भी जब वह उन्हें जिंदगी के कुछ मुश्किल दिन याद आते हैं तो वो फूट-फूटकर रो पड़ती हूं। सनी ने बताया, अपनी जिंदगी के कुछ काले अध्यायों को फिर से याद करना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। जब मेरी मां गुजरीं, उस वक्त मेरे पिता कैंसर से जूझ रहे थे और कुछ वक्त बाद उनका भी देहांत हो गया। ये सब आसान नहीं था। अपने परिजनों को खोना भयावह था।

शूटिंग के दौरान में टूट गई थी

शूटिंग के दौरान में टूट गई थी

सनी का कहना है कि अपनी जिंदगी पर इस वेबसीरीज की शूटिंग के दौरान वो बुरी तरह से टूट गई थी। सनी बताती हैं, कुछ बातें मैं याद नहीं करना चाहती थी। शूटिंग के दौरान मैं रोती थी और ये देख मेरे पति डेनियल तो डर ही गए थे। उन्होंने लगातार मुझे संभालने की कोशिश की। सनी की वेब सीरीज 'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' जी5 ओटीटी मंच पर स्ट्रीम होगी। 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का ये तीसरा और फिनाले सीजन है।

दक्षिण की तरफ रुख कर रही हैं सनी

दक्षिण की तरफ रुख कर रही हैं सनी

सनी लियोन ने टीवी के साथ-साथ कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। सनी के नाम पर 'जिस्म 2', 'एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' और 'तेरा इंतजार' रिलीज हुई थी। सनी ने अब दक्षिण की तरफ भी रुख किया है। सनी लियोन मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माम्मुटी के साथ 'मधुरा राजा' में आयटम सॉन्ग कर रही हैं। सनी मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+