सनी देओल के बेटे करण ने किया खतरनाक वर्कआउट तो धर्मेंद्र बोले- जैसा बाप वैसा बेटा

मुंबई। जाने माने बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों में अब भले ही कम दिखाई पड़ते हों लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में करण काफी मेहनत वाली एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वे एक टायर पर काफी जोर लगाकर हथौड़े बरसा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की शानदार वीडियो

धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की शानदार वीडियो

धर्मेंद्र ने करण का जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया उसमें वे शर्टलैस हैं और किसी पहाड़ी इलाके में कोर एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। टायर पर हथौड़े बरसा रहे करण की फिजीक शानदार है और मालूम हो रहा है कि वे इसे और भी मजबूत बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। करण देसी अंदाज में कसरत कर रहे हैं। बताते चलें कि सनी देओल और उनका पूरा परिवार अपने देसीपन की वजह से ही खास पहचान रखता है।

करण के वीडियो पर धर्मेंद्र ने दिया ये कैप्शन

धर्मेंद्र ने करण के इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा- 'करण अपने पिता की तरह है, उसे आशीर्वाद दें, लव यू...जीते रहो।' बता दें कि करण की पहली फिल्म पल पल दिल के पास 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सहर बाम्बा हैं।इस फिल्म को उनके पिता सनी देओल ने खुद डायरेक्ट किया है।

 जब मेट्रो का सफर कर सेट पर पहुंचे करण

जब मेट्रो का सफर कर सेट पर पहुंचे करण

हालांकि अभी कर करण की पहली फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन युवा उन्हें पहचानने लगे हैं। यही वजह है कि जब एक दिन करने मेट्रो का सफर कर सेट पर शूटिंग के लिए जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। लोगों ने उनकी तस्वीरें भी खीचीं जो काफी वायरल हुईं और उनकी सिंपलीसिटी के चर्चे हो गए।

यह भी पढ़ें- ग्लैमर की जिंदगी छोड़ खेतों में पसीना बहा रहे हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, सामने आया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+