ग्लैमर की जिंदगी छोड़ खेतों में पसीना बहा रहे हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, सामने आया Video
मुंबई। हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र इन दिनों भले ही रूपहले पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपनी मिट्टी की महक से दूर नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों से पता चलता है कि इस वक्त धर्मेंद्र बॉलीवुड की चका-चौंध से कोसों दूर खेती-बाड़ी करते और गाय को चारा खिलाने में व्यस्त हैं।

82 साल के धर्मेंद्र में आज भी जबरदस्त जोश
82 साल का आंकड़ा पार कर चुके हिंदी सिनेमा के इस महान हस्ती में आज भी जबरदस्त जोश और उत्साह है, जिसके कारण वो आज भी काफी फिट हैं, इंस्टाग्राम अकाउंट 'आपका धर्म' के अकाउंट से अपलोड हुई तस्वीरें और वीडियो उनकी गर्मजोशी की दास्तां बहुत ही खूबसूरत ढंग से बयां कर रहे हैं।

'वर्क इज वरशिप' यानी काम ही पूजा है...
धर्मेंद्र इन तस्वीरों और वीडियो में खेती-बाड़ी करते, गायों को चारा खिलाते और आम के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वो एक वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि 'वर्क इज वरशिप' यानी काम ही पूजा है।

अल्फांसो, बड़े प्यार से बोए थे.........
जबकि एक वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, "ये अपने खेत के अपने फार्म के अल्फांसो, बड़े प्यार से बोए थे, अब बड़े प्यार से फल खा रहे हैं, अच्छा लगता है, आपको कैसा लग रहा है ये..."
तीन दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया धर्मेंद्र ने......
मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के आईकॉन धर्मेंद्र बहुत जल्द 'यमला पहला दीवानाः फिर से' में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद रहे धर्मेंद्र ने पूरे तीन दशकों तक सिनेमा जगत के दर्शकों के दिलों पर राज किया है। बेहतरीन फिल्में देने वाले धर्मेंद्र को साल 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications