चुनाव जीतकर परिवार संग छुट्टियों पर निकले सनी देओल तो लोग बोले- अब गुरदासपुर भी आ जाओ

नई दिल्ली। बीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। यहां राजनीति में जुड़े कुछ नए चेहरों ने भी जीत का स्वाद चखा। इनमें से एक थे पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी की ओर से खड़ें सनी देओल। सनी देओल ने जमकर चुनाव प्रचार किया था और जनता के बीचे घूमे थे। लेकिन जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते वे काफी ट्रोल हुए हैं।

View this post on Instagram

#mom #mommyandme #happiness #love

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

जीते के बाद फैमिली संग घूमने निकले सनी

दरअसल आम तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग कम करने वाले सनी देओल की ताजा इंस्टाग्राम फोटो में दिख रहा है कि वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। सनी ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे कह रहे हैं कि- 'अभी मैं हिमाचल प्रदेश के काजा के रास्ते में हूं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। मैं पिछले साल भी यहां आया था। बहुत अच्छे लोग हैं और बहुत अच्छा खाना है। मैं करीब आधे घंटे तक यहां रूकूंगा। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।' हालांकि कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ये एक पुराना वीडियो है।

View this post on Instagram

Missing freedom #freedom. This is a year old video.

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

लोग बोले- अब गुरदासपुर भी आ जाओ

जनता से कई वादे कर चुनाव जीतने के बाद जब सनी की घूमने फिरने की तस्वीर और वीडियो सामने आईं तो लोग इसपर भड़क गए और कहने लगे अब तो गुरदासपुर भी आ जाओ। इसके अलावा किसी ने कहा कि अब जीत गए हो तो घूमने की जगह समाज के लिए भी कुछ कर लो।

View this post on Instagram

My hideout. #relaxing #peace

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

पंजाब के गुरदासपुर से जीते सनी देओल

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल मे फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से 'गदर' मचाने के बाद अब अपनी राजनीति पारी के डेब्यू में धमाल मचा दिया है, सनी ने शानदार ढंग से पंजाब के गुरदासपुर से जीत दर्ज की है, उन्होंने यहां पर मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82,459 मतों से हरा दिया।

यह भी पढ़ें- संसद में पहले दिन रवि किशन ने सनी देओल के साथ ली सेल्फी, कर बैठे ये गलती

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+