चेन पुलिंग केस में सनी देओल और करिश्मा कपूर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया ये निर्देश
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने सनी देओल ओर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को ट्रेन चेन पुलिंग के एक केस में शुक्रवार को जयपुर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 22 साल पुराने इस मामले में जयपुर सेशन कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। दरअसल 1997 में आई बजरंग फिल्म की शूटिंग के दौरान चेन पुलिंग का मामला सामने आया था। चेन पुलिंग के चलते अपलिंक एक्सप्रेस ट्रेन 25 मिनट लेट हो गई थी।

इसके बाद जब रेलवे को पता चला तो मामला रेलवे कोर्ट पहुंचा और फिर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ आरोप तय किए लेकिन अब उस आरोप पर जयपुर की सेशन कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। गुरुदासपुर से सांसद सनी देओल जयपुर में थे, वे वहां अपने बेटे करण देओल और सहर की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने वकील से भी मुलाकात की। वहीं सनी देओल के वकील ने कहा कि एक सेलेब्रिटी होने की वजह से उनको इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
इस स्टेशन पर हुई थी चेन पुलिंग
फिल्म की शूटिंग के दौरान जो चेन पुलिंग की यह घटना राजस्थान के अजमेट डिविजन के नरेना रेलवे स्टेशन पर 2413-ए अपलिंक एक्सप्रेस की चेन खींची गई थी। जिसके चलते ट्रेन करीब 25 मिनट तक लेट हुई। इसे लेकर अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर रेलवे एक्ट की कई धाराओं के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में सनी और करिश्मा के साथ ही स्टंटमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह को भी आरोपी बनाया गया है। इसी केस में हाल ही में कोर्ट ने तीन गवाहों को जमानती वारंट के साथ 24 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई के लिए एक समन भेजा था।
यह भी पढ़ें- एक ऑटो में भेड़-बकरी की तरह ठूंस रखे थे 20 बच्चे, गुजरात पुलिस ने वीडियो बनाकर की गिनती












Click it and Unblock the Notifications